Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT

परिणीति पहली डेट पर ही जान गई थीं, राघव ही हैं उनके सोलमेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर चुके हैं। दोनों समय-समय पर सगाई की अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में दोनों ने गुरुद्वारे की तस्वीरें शेयर की थीं और अब परिणीति चोपड़ा ने बेहद ही खूबसूरत कैप्शन के साथ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं।

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट 

इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने जो कैप्शन दी है वो भी बेहद खास है। परिणीति ने इसमें अपनी और राघव की लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में बताया है और ये भी कहा कि पहली ही डेट में वह जान गई थी कि राघव उनके सोलमेट बन सकते हैं।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती: 28 के बाद जारी होंगे दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड

परिणीति चोपड़ा ने लिखा, “जब आप जानते हैं, आप जानते हैं।
एक साथ नाश्ता किया और मुझे पता चल गया कि मैं उस एक खास से मिल गई। सबसे अद्भुत व्यक्ति जिसकी शक्ति शांत, शांतिपूर्ण और प्रेरक थी। उनका सपोर्ट, हास्य, बुद्धि और दोस्ती शुद्ध आनंद है। वह मेरा घर है।

हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी – प्यार, हंसी, भावनाओं और डांस के बीच खूबसूरती से एक सपना! जैसे ही हमने अपने चहेते लोगों को गले लगाया और उनके साथ जश्न मनाया, भावनाएं उमड़ पड़ीं। राजकुमारी की कहानियों से प्रभावित एक छोटी लड़की के रूप में, मैंने कल्पना की थी कि मेरी परीकथा कैसे शुरू होगी। अब जबकि यह हो गया है, यह मेरी कल्पना से भी बेहतर है। 💕 ”

Big Breaking : अग्निवीर भर्ती 2023 ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट आउट

बता दें कि 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में कई बड़े सेलिब्रिटी और नेता शामिल हुए। परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं थीं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे राघव और परिणीति के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे थे।

DC Kullu का फेसबुक पेज हैक, फेक आईडी बनाकर अपलोड किए अश्लील वीडियो

इनके अलावा सगाई समारोह में कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी शामिल हुए।

पांगी वायरल वीडियो : दिल्ली तक हलचल, जांच के लिए शिमला पहुंची टीम

हिमाचल जॉब : रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली

 

इस देश ने मोदी के स्वागत को तोड़ डाली परंपरा, पीएम ने छुए पैर

उत्तराखंड में बिना नशे वाले भांग के पौधे की होती है खेती, कुल्लू में भी पाया जाता

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

हिमाचल: कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ खींची फोटो कर सकेगा डाउनलोड
Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने की सगाई, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। रिंग सेरेमनी में परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस शामिल नहीं हो पाए।

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई समारोह की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। सगाई के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कपल इन फोटोज में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। सगाई के बाद दोनों ने मीडिया से भी मुलाकात की और मिठाई बांटी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे राघव और परिणीति के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के कपूरथला हाउस पहुंचे।

इनके अलावा सगाई समारोह में कपिल सिब्बल, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, राजीव शुक्ला, मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगम, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी शामिल हुए।

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को कई बार एक साथ देखा गया है। कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर। दोनों हाल ही में मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच हुए IPL मैच भी देखने भी पहुंचे थे।

इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं लेकिन इसे लेकर कभी दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी। इसके बाद अचानक दोनों की सगाई की खबर सामने आई और आज दोनों ने सगाई कर ली।

बता दें कि राघव चड्डा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। राघव ने 2012 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और पार्टी में शामिल होते ही उन्हें पार्टी का खजांची यानी ट्रेजरार बना दिया गया। इसकी बड़ी वजह यह है कि राघव राजनीति में आने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। 2016 में वह कुछ समय के लिए मनीष सिसोदिया के एडवाइजर भी रहे।

2018 में उन्हें पार्टी ने दक्षिण दिल्ली का इंचार्ज बना दिया और 2019 में वह लोकसभा चुनाव लड़े लेकिन रमेश बिधूड़ी से हार गए। फरवरी 2020 में वह दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर विधायक बने। 2021 में पार्टी ने उन्हें पंजाब से राज्य सभा सांसद के लिए नामित किया और वह राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बन गए।

Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT State News

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई आज, प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं

मुंबई। आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: ‘आप’ की जीत पक्की, अब बस औपचारिकता बाकी

दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में नजर आएंगीं। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पार्टी में पहुंच सकते हैं।

प्रीति जिंटा बन गईं पूरी पहाड़न : जलाया चूल्हा, पति को पहनाई हिमाचली टोपी

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 5 बजे से होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

हिमाचल के बेटे लांस नायक विकास चौधरी शौर्य चक्र से सम्मानित

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को कई बार एक साथ देखा गया है। कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर। दोनों हाल ही में मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच हुए IPL मैच भी देखने भी पहुंचे थे। इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं लेकिन इसे लेकर कभी दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी। इसके बाद अचानक दोनों की सगाई की खबर सामने आई।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें