Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT State News

राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई आज, प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं

मुंबई। आम आदमी पार्टी के नेता-सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई आज दिल्ली के कपूरथला हाउस में होने जा रही है। रिंग सेरेमनी के लिए परिणीति की बहन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि प्रियंका के पति निक जोनस नहीं आ रहे हैं।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: ‘आप’ की जीत पक्की, अब बस औपचारिकता बाकी

दिल्ली में बॉलीवुड थीम पर रखी गई इस पार्टी में राघव चड्‌ढा डिजाइनर पवन सचदेवा की डिजाइन की गई अचकन पहनेंगे, वहीं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड स्टार्स के डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर ड्रेस में नजर आएंगीं। इस पार्टी में पंजाब और दिल्ली के आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे साथ ही बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी पार्टी में पहुंच सकते हैं।

प्रीति जिंटा बन गईं पूरी पहाड़न : जलाया चूल्हा, पति को पहनाई हिमाचली टोपी

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 5 बजे से होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई होगी। डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर करीब 150 लोगों को न्योता दिया गया है। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं।

हिमाचल के बेटे लांस नायक विकास चौधरी शौर्य चक्र से सम्मानित

बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को कई बार एक साथ देखा गया है। कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर। दोनों हाल ही में मोहाली में पंजाब और मुंबई के बीच हुए IPL मैच भी देखने भी पहुंचे थे। इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं लेकिन इसे लेकर कभी दोनों में से किसी ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी। इसके बाद अचानक दोनों की सगाई की खबर सामने आई।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *