Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल के बेटे लांस नायक विकास चौधरी शौर्य चक्र से सम्मानित

ewn24news choice of himachal 12 May,2023 6:20 pm

    गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

    देहरा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के बेटे लांस नायक विकास चौधरी को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। देहरा उपमंडल की खबली पंचायत के मरियारी गांव के निवासी नायक विकास चौधरी को अदम्य साहस और रण कौशल दिखाने के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
    CBSE ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित, 87 फीसदी से अधिक रहा

    दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में 9 मई को हुए समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकास चौधरी यह पदक प्रदान किया। विकास को यह सम्मान गत वर्ष जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी को ढेर करने के लिए दिया गया है।

    राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने के बाद लांस नायक विकास चौधरी गुरुवार को घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव में खुशी का माहौल है और विकास को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को विकास के सम्मान में पंचायत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
    Breaking: हिमाचल में एक सप्ताह के अंदर जारी होंगे इन लिखित परीक्षाओं के परिणाम

    मिशन की अगुवाई कर मार गिराया था आतंकी

    6 मई, 2022 को अनंतनाग जिले के एक गांव जंगल में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारियों ने लांस नायक विकास चौधरी को आतंकवाद रोधी अभियान की अगुवाई करने के निर्देश देते हुए तुरंत वहां के लिए रवाना होने को कहा। वह करीब तीन घंटे पैदल चलकर जंगल में पहुंचे। साथियों के साथ घेराबंदी में लग गए। एक आतंकवादी ने शिलाखंडों की आड़ में दल पर फायरिंग शुरू कर दी।
    शिमला : दुर्गा माता मंदिर में दो दानपात्र से चढ़ावा चोरी, आरोपी CCTV में कैद

    विकास चौधरी ने अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना आदम्य साहस और उत्कृष्ट फायरिंग क्षमता का परिचय देते हुए रेंगते हुए बेहतर स्थिति ली और बुद्धिमतता और रण कौशलता से उन्होंने साथी की मदद के आतंकवादियों पर धावा बोल दिया।

    एक खूंखार आतंकवादी अशरफ मौलवी को मार गिराया। उचित रण कौशल और अतुलनीय वीरता दर्शाने के लिए लांस नायक विकास चौधरी को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वह ऐसे कई अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं।
    पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना 

    28 वर्षीय विकास चौधरी 2014 में जेएंडके राइफल्स तीसरी बटालियन, दि राष्ट्रीय राइफल्स में भर्ती हुए थे। 2019 से वह जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। विकास की जमा दो की पढ़ाई देहरा स्थित एक निजी स्कूल में हुई है।

    2011 में उन्होंने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में वाणिज्य संकाय में दाखिला लिया। 2014 में अंतिम वर्ष के दौरान उनका चयन सेना में हुआ। इसके बाद उन्होंने इग्नू के माध्यम से स्नातक की। विकास की शादी करीब एक साल पहले हुई है।
    पिता और चाचा भी सेना में दे चुके सेवाएं

    विकास के पिता राजकुमार भी जेएंडके राइफल्स में रहे हैं। 2003 में सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कार्पस) में सेवाएं दी हैं। विकास के चाचा सुरेंद्र कुमार दो साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि दादा पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त हैं।

    विकास के पिता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बेटे ने 28 साल की आयु में इतना बड़ा पदक हासिल किया है। वहीं, खबली पंचायत के उपप्रधान राजीव कौंडल ने कहा कि नाइक विकास चौधरी को पंचायत की ओर से भी सम्मानित किया जाएगा।


    'सुख' की सरकार में दुखी चंगर क्षेत्र की 11 पंचायतों के बाशिंदे, धरने की तैयारी




    नशे के कारोबार पर सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्हाट्सएप नंबर जारी


    कृषि मंत्री की बड़ी बात : इन ठेकेदारों को आबंटित नहीं किया जाएगा कार्य, पढ़ें खबर


    12 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather