Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के सवाल पर कही बात

नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रियों को विभाग आवंटित करने के सवाल पर कहा कि नए बनाए गए मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए हैं। जिन मंत्रियों से विभाग लिए गए हैं, उन्हें उनके मौजूदा विभागों के अनुसार नए बनाए जा रहे विभाग दिए जाएंगे।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभागों का पुनर्गठन करने जा रही है और आने वाले समय में कुछ नए विभाग बनाए जाएंगे।

आने वाले समय में इन्फ्रास्ट्रक्चर विभाग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग बनाए जाएंगे, ताकि निर्णय लेने में आसानी हो सके और राज्य सरकार का कामकाज सुचारू रूप से चल सके।

यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर की नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद मीडिया से बातचीत में दी।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल विरोधी दृष्टिकोण से कार्य कर रही है और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी सांसद हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावितों के लिए आर्थिक मदद मांगने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अथवा अन्य केंद्रीय नेताओं से नहीं मिला।

यही नहीं, प्रदेश सरकार ने नियमानुसार लगभग 9700 करोड़ रुपए के दावे केंद्र सरकार को भेजे हैं, जो हिमाचल प्रदेश को दिसंबर माह में मिलना चाहिए थे, लेकिन भाजपा नेता इस धनराशि को जारी करने में रोड़े अटका रहे हैं।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

 

उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील की कि वे हिमाचल प्रदेश को मिलने वाली आर्थिक मदद में अड़ंगा न डालें तथा केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता मिलने के झूठे दावे भी न करें।

केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को आपदा के संबंध में अगर कोई विशेष आर्थिक पैकेज दिया है, तो भाजपा नेता उसकी जानकारी दें।

हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए जब विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा के विधायकों ने उसका विरोध किया और भाजपा नेता आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी नहीं हुई।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के उपक्रम वाटर सेस का विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही बीबीएमबी के 4300 करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पास फंसे हैं, जिसे केंद्र सरकार जारी नहीं कर रही है।

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

 

उन्होंने कहा कि लुहरी, सुन्नी तथा धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया और प्रदेश के हितों को पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेचा गया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला हमीरपुर की नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए चार विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

उन्होंने नादौन शहर के लिए चौबीस घंटे पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 44.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली परियोजना का शिलान्यास किया।

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के निर्माण कार्य इस वर्ष गर्मियों से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे नगर पंचायत नादौन के सभी सात वार्डों के निवासियों को चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में अत्याधुनिक यूवी फिल्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 43.06 करोड़ रुपए की लागत से नादौन में बनने वाले हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटल का शिलान्यास भी किया, जिसे जुलाई 2025 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

शिमला रिज पर होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, कौन कहां होगा- जानें

 

उन्होंने कहा कि यह होटल पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने गगाल में 6.54 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह तथा जलाड़ी में 14.02 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मॉडल करियर एवं स्किल सेंटर की आधारशिला भी रखी।

स्किल सेंटर जून, 2025 तक बनकर तैयार कर लिया जाएगा। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सेरा विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।

 

 

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें