Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

बारिश के लगातार क्रम से तापमान में भी गिरावट

शिमला। हिमाचल में लोगों को मौसम के कड़े तेवर से निजात नहीं मिल रही है। इस बार मई माह में पसीने तो नहीं छूटे हैं पर रिकॉर्ड जरूर टूट गए हैं। मई माह में सूरज देव आग उगलते थे, पर इस वर्ष समूचे हिमाचल में वर्षा का दौर जारी है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां मई में बर्फ पड़ रही है, वहीं मध्यवर्ती और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है।

आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें

 

बारिश के लगातार क्रम से तापमान में भी गिरावट आई है। 1987 के बाद इस वर्ष मई माह में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 36 वर्ष बाद मई महीने में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

धर्मशाला का बनगोटू बनेगा आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी का संगम स्थल

 

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि हिमाचल में 12 मई तक मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि बीते 24 घंटों में जिला शिमला, किन्नौर और चंबा के कुछ एक स्थानों में हल्की बारिश हुई है। वहीं, 12 मई देर रात से एक पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय होगा, जिसके चलते मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ भागों में बर्फबारी भी होने संभावना है। उन्होंने कहा कि 12 मई तक तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

“पालमपुर में बेखौफ चोर” अनाड़ी या खिलाड़ी : CCTV का था पता फिर भी की लाखों की चोरी

 

हिमाचल के केलांग और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा है। केलांग में 9 मई को न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2019 में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, धर्मशाला में 1 और 8 मई को 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले वर्ष 2009 में 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

हिमाचल: नेशनल हाईवे-05 पर लैंडस्लाइड, चौरा गेट के पास हुआ

उन्होंने कहा कि मई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान कम दर्ज किए गए हैं। ऐसी स्थिति प्रदेश में वर्ष 1987 में देखने को मिली थी, जब तापमान सामान्य से कम चल रहे थे। वर्ष 1987 के बाद शिमला, मनाली, कल्पा, धर्मशाला, ऊना और पालमपुर का इस वर्ष सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम पारा दर्ज हुआ है। 1988 से 2022 के दौरान मई में तापमान अधिक दर्ज हुआ है, लेकिन इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ के अधिक सक्रिय होने से मई में भी कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड है।

नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग

हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें