Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला का बनगोटू बनेगा आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी का संगम स्थल

ewn24news choice of himachal 10 May,2023 8:18 pm

    इन क्षेत्रों के बड़े निवेशक आमंत्रित किए जाएंगे

    धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला के बनगोटू में आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में एकीकृत प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। इसके लिए इन क्षेत्रों के बड़े निवेशक आमंत्रित किए जाएंगे। जूहल पंचायत के तहत आने वाले बनगोटू में करीब 19 हेक्टेयर सरकारी भूमि उपलब्ध है।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को साइट का निरीक्षण कर इसे फाइनल किया है और परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को इससे जुड़ी औपचारिकताएं प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साइट निरीक्षण के दौरान धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा उनके साथ रहे।
    "पालमपुर में बेखौफ चोर" अनाड़ी या खिलाड़ी : CCTV का था पता फिर भी की लाखों की चोरी

    उद्योग मंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेश के महत्व को भलीभांति पहचानती है, जो प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए इन क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे के विकास के लिए निजी निवेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांगड़ा जिले में इन सेक्टर में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बनघोटू की इस साइट के एक तरफ धौलाधार और दूसरी ओर दूर तक फैली कांगड़ा घाटी का मनोरम दृश्य है। यहां की कुदरती सुंदरता, शांत और स्वच्छ वातावरण इसे आईटी के साथ साथ वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े निवेश के लिए उपयुक्त बनाती है। बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी के चलते भी ये जगह इस परियोजना के लिए वित्तीय और व्यावहारिक रूप से मुफीद है।
    पालमपुर : घुग्गर में 7 लाख की चोरी, CCTV में कैद चोर, देखिए वीडियो

    आने वाले समय में कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार तथा जिले में हेलीपोर्ट के निर्माण से कनेक्टिविटी की दृष्टि से ये साइट इस परियोजना के लिए सबसे बेहतर रहेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विकास परियोजनाओं को लेकर दूरदर्शी सोच है। वे प्रदेश में मूलभूत ढांचे के विकास पर जोर दे रहे हैं। सभी परियोजनाएं इसी दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं।

    वहीं, विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि बनगोटू के आईटी, वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी के संगम स्थल के रूप में विकास से धर्मशाला समेत पूरे प्रदेश की आर्थिकी को लाभ होगा। यहां स्टेट ऑफ आर्ट सुविधाएं विकसित होंगी तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय इंवेट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
    हिमाचल: नेशनल हाईवे-05 पर लैंडस्लाइड, चौरा गेट के पास हुआ

    यहां अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर, एक्जीबीशन इंडस्ट्री हब, आईटी पार्क और टूरिज्म विलेज विकास जैसी परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। इस दौरान उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक राजेश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली, कांग्रेस नेता संजीव गांधी सहित अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट


    Jio यूजर्स ढूंढ रहे सस्ता प्लान : 9 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा


    हिमाचल JBT भर्ती में बीएड मान्य, संघ बोला-बंद क्यों नहीं कर देते ट्रेनिंग


    हिमाचल में अलग ही रंग दिखा रहा मौसम, मई में भी गर्म कपड़ों से नहीं छूट रहा पीछा


    चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather