Categories
TRENDING NEWS Top News SPORTS NEWS Himachal Latest Kangra State News

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून

 

8 दिसंबर से दुबई में होगा एशिया कप

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर के इनेश महाजन का चयन अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए हुआ है। उन्हें विकेट कीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अंडर-19 एशिया कप दिसंबर माह में यूएई में आयोजित किया जाएगा। इनेश महाजन 2018 से एचपीसीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

 

घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंडर-19 एकदिवसीय चैलेंजर ट्राफी में भी इनेश महाजन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। इस आधार पर ही इनेश का चयन अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए हुआ है।

 

संविधान दिवस पर याद किए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 

इनेश महाजन मूल रूप से कांगड़ा जिला के नूरपुर के वार्ड नंबर आठ के निवासी हैं। उनके पिता निश्चल महाजन (रॉकी) और माता एकता महाजन बिजनेस करते हैं और नोएडा में रहते हैं। नूरपुर में पुश्तैनी घर में इनेश महाजन की दादी प्रभा गुप्ता और बुआ रहती हैं। इनेश के दादा स्वर्गीय सतपाल गुप्ता नूरपुर के मशहूर वकील थे और नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष भी रहे थे। कांग्रेस नेता सत महाजन के काफी करीबी थे।

 

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार

 

इनेश महाजन अभी 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। इनेश जब 6 साल के थे तो उनकी क्रिकेट दिलचस्पी जागी। माता एकता महाजन ने क्रिकेट के प्रति अपने लाडले के इस जुनून को समझा, परखा और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इनेश ने भी इसके लिए कड़ी मेहनत की। इनेश महाजन ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।

 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 

इनेश महाजन की इस उपलब्धि पर परिवारजन काफी खुश हैं। इनेश के पिता निश्चल महाजन और माता एकता महाजन का कहना है कि 6 साल की उम्र में इनेश क्रिकेट खेलने के प्रति दिलचस्पी बढ़ी। तब से इनेश ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। वह अपने बेटे की इस उपलब्धि से खुश हैं। उनकी इच्छा है कि इनेश भारतीय टीम में खेले। वहीं, इनेश की दादी प्रभा गुप्ता भी पोते की उपलब्धि पर खुश हैं।

 

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप का आगाज 8 दिसंबर 2023 से दुबई में होगा। फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

 

 

पंजाब के लिए खेलने वाले उदय सहारन को कप्तान बनाया गया है। बाकी खिलाड़ियों में अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी शामिल हैं। अभी टीम विजयवाड़ा में है।

 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले विराट कोहली, क्या हुई चर्चा-पढ़ें खबर

सीएम ने  निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार को धर्मशाला में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भेंट की। इस दौरान दोनों के मध्य क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में निर्णायक पारी खेलने के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्व कप में भारतीय टीम के विजय अभियान जारी रखने पर प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

परागपुर के पूर्व विधायक बाबू योगराज के छोटे बेटे वेदार्थ का कालेश्वर में अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया इस बार विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। हर भारतीय की भी कामना है कि भारतीय टीम एक बार फिर विश्व कप जीते।  इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिटटू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायक सुधीर शर्मा भी उपस्थित थे।

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

 

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news