Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Kangra State News

U-19 Asia Cup : भारतीय टीम में खेलेगा नूरपुर का इनेश, मां ने परखा था लाडले का जुनून

 

8 दिसंबर से दुबई में होगा एशिया कप

ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नूरपुर के इनेश महाजन का चयन अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए हुआ है। उन्हें विकेट कीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। अंडर-19 एशिया कप दिसंबर माह में यूएई में आयोजित किया जाएगा। इनेश महाजन 2018 से एचपीसीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

हिमाचल : सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही शुरू होगी इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई

 

घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हाल ही में गुवाहाटी में हुई अंडर-19 एकदिवसीय चैलेंजर ट्राफी में भी इनेश महाजन का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा था। इस आधार पर ही इनेश का चयन अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए हुआ है।

 

संविधान दिवस पर याद किए डॉ. भीमराव अंबेडकर, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 

इनेश महाजन मूल रूप से कांगड़ा जिला के नूरपुर के वार्ड नंबर आठ के निवासी हैं। उनके पिता निश्चल महाजन (रॉकी) और माता एकता महाजन बिजनेस करते हैं और नोएडा में रहते हैं। नूरपुर में पुश्तैनी घर में इनेश महाजन की दादी प्रभा गुप्ता और बुआ रहती हैं। इनेश के दादा स्वर्गीय सतपाल गुप्ता नूरपुर के मशहूर वकील थे और नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष भी रहे थे। कांग्रेस नेता सत महाजन के काफी करीबी थे।

 

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार

 

इनेश महाजन अभी 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। इनेश जब 6 साल के थे तो उनकी क्रिकेट दिलचस्पी जागी। माता एकता महाजन ने क्रिकेट के प्रति अपने लाडले के इस जुनून को समझा, परखा और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इनेश ने भी इसके लिए कड़ी मेहनत की। इनेश महाजन ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।

 

BSF, CRPF, ITBP, SSB में कांस्टेबल की भर्ती : युवतियों के लिए 2799 पद

 

इनेश महाजन की इस उपलब्धि पर परिवारजन काफी खुश हैं। इनेश के पिता निश्चल महाजन और माता एकता महाजन का कहना है कि 6 साल की उम्र में इनेश क्रिकेट खेलने के प्रति दिलचस्पी बढ़ी। तब से इनेश ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। वह अपने बेटे की इस उपलब्धि से खुश हैं। उनकी इच्छा है कि इनेश भारतीय टीम में खेले। वहीं, इनेश की दादी प्रभा गुप्ता भी पोते की उपलब्धि पर खुश हैं।

 

बता दें कि अंडर-19 एशिया कप का आगाज 8 दिसंबर 2023 से दुबई में होगा। फाइनल 17 दिसंबर को खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है।

 

 

पंजाब के लिए खेलने वाले उदय सहारन को कप्तान बनाया गया है। बाकी खिलाड़ियों में अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर), धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी शामिल हैं। अभी टीम विजयवाड़ा में है।

 

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

बड़ी उपलब्धि: हिमाचल के 14 पुलिस कर्मियों का फाइनेंस एंड अकाउंट्स सर्विस में हुआ चयन

 

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : नौकरी की तैयारी के लिए झंझट खत्म, सपना पूरा कर सकेंगे युवा

मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार चलने वाली HRTC वोल्वो बस रूट को लेकर अपडेट

क्या आपकी हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज … जानें इसके पीछे की वजह

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

अखबार में लिपटी खाद्य सामग्री सेहत को पहुंचा सकती है भारी नुकसान, जानें वजह

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB
Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news