Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अच्छी धूप खिलने के बाद बिगड़ा मौसम, छाए बादल

मौसम खराब रहने की जताई है संभावना
शिमला। हिमाचल में कुछ दिन अच्छी धूप खिलने के बाद आज यानी रविवार को मौसम कुछ बिगड़ गया है। आसमान में एकाएक बादल छा गए हैं। शिमला में भी मौसम मिलाजुला है। बादल भी हैं और धूप भी। कांगड़ा में भी बादल छाए हुए हैं।
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में सोमवार से मौसम बिगड़ सकता है। एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 14 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया गया है।
चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल
12 और 13 मार्च को एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में प्री मानसून सीजन की बात करें तो 1 मार्च, 2024 से 10 मार्च 2024 तक सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई है।
बिलासपुर में सामान्य से 244, चंबा में 106, हमीरपुर में 169, कांगड़ा में 116, किन्नौर में 145, कुल्लू में 260, लाहौल स्पीति में 173, मंडी में 190, शिमला में 224, सिरमौर में 422, सोलन में 107 और ऊना में 113 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, एक मार्च से 9 मार्च 2024 तक प्री मानसून सीजन के दौरान 19 लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही 35 लोग घायल हुए हैं। सोलन जिला में लैंडस्लाइड के चलते दो लोगों ने दम तोड़ा है। पहाड़ी आदि से गिरकर पांच लोगों की जान गई है।
हिमाचल: जंगी में दिलजीत दोसांझ ने लोगों संग किया किन्नौरी डांस, नाम दिया ‘पहाड़ी झूमर’
सिरमौर जिला में दो, किन्नौर, शिमला, सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। सोलन में आग लगने से 1 की जान गई है। दो लोगों की जान अन्य कारणों से हुई है।  वहीं, हादसों में 9 लोगों ने दम तोड़ा है। शिमला और ऊना में तीन-तीन, बिलासपुर, चंबा, सिरमौर में एक-एक की जान गई है।

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24