Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

जवाली : मनसा देवी मंदिर के पास मिला तेंदुए का शव

ऋषि महाजन/जवाली। कांगड़ा जिला के जवाली की ग्राम पंचायत पलौहड़ा के अंतर्गत मनसा देवी मंदिर के पास आज सुबह एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया है। तेंदुए के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। तेंदुए के शव को टीम ने कब्जे में ले लिया है तथा वन विभाग जवाली की टीम द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार आज लेंगे शपथ

शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगा कार्यक्रम

शिमला। हिमाचल विधानसभा के चुनकर आए सदस्यों को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा जिला के जवाली के विधायक चौधरी चंद्र कुमार शपथ दिलाएंगे। उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार की शपथ आज शाम 5:30 बजे निर्धारित समय पर ही होगी। यह जानकारी सीएम के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह तीन दिन के लिए नई दिल्ली हिमाचल सदन में तीन दिन क्वारंटाइन रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का टेस्ट करवाया गया था। टेस्ट में वह पॉजिटिव आए हैं। मुख्यमंत्री के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला आभार रैली सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। साथ ही धर्मशाला के तपोवन में 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

धर्मशाला में आभार रैली स्थगित- शीतकालीन सत्र का शेड्यूल दोबारा होगा तय

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत उनका मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें