Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking हिमाचल बजट 2023 : कांगड़ा टूरिज्म कैपिटल, बनखंडी में चिड़ियाघर को 60 करोड़

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने की घोषणा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में कांगड़ा जिला को टूरिज्म कैपिटल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। बड़ा गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। ओल्ड एज होम व आईस स्केटिंग रिंक विकसित होंगे। पौंग झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होंगी। शिकारे आदि की व्यवस्था की जाएगी।

ताले-जंजीर लेकर विधानसभा पहुंची भाजपा, CM ऑफिस के बाहर की नारेबाजी

बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा के बनखंडी में 300 करोड़ की लागत से चिड़ियाघर बनाने की घोषणा की। चिड़ियाघर का निर्माण 180 हेक्टयर क्षेत्र में तीन चरणों में किया जाएगा। इस वित्त वर्ष चिड़ियाघर के लिए 60 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने एक साल के अंदर सभी जिलों को हेलीपोर्ट से जोड़ दिया जाएगा।

पढ़ें पूरा बजट भाषण ….