Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल में बड़ा हादसा, हरियाणा के युवक सहित तीन की मौत

ewn24news choice of himachal 16 Mar,2023 4:51 pm

    कसौली-परवाणू लिंक रोड पर खाई में गिरी कार

    सोलन। हिमाचल के सोलन जिला में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। एक युवक हरियाणा के कुरुक्षेत्र तो दो नालागढ़ के रहने वाले थे। हादसा कसौली-परवाणू लिंक रोड पर जंगेशु गांव के पास आज अलसुबह हुआ है।

    सदन में तीखी नोक झोंक, बीजेपी विधायक ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

    बता दें कि कार में सवार होकर तीन युवक सूरज ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर नालागढ़ सोलन, शुभम निवासी नालागढ़ और संगम निवासी कुरुक्षेत्र कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जंगेशु के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना कसौली पुलिस स्टेशन को करीब साढ़े 6 बजे मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई थी। हादसा स्थल पर मिले मोबाइल से युवकों की पहचान हो सकी। पुलिस ने युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
    चंबा : रिकॉर्ड समय में बना चौली वैली ब्रिज, 2.50 करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

    वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार हादसे में तीन युवकों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर युवकों की आत्मा को शांति और परिजनों को इस दारुण दुख को सहने की हिम्मत दे और लोकल प्रशासन पीड़ितों के परिजनों को हर संभव सहायता मुहैया करवाए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather