Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कर्नाटक की जीत से प्रियंका गांधी खुश, शिमला रिज पर की सैर

शिमला। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस ने कर्नाटक में बहुमत हासिल कर लिया है। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी खुश हैं।

LIVE : कर्नाटक विस चुनाव : कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, 121 सीटों पर जीत-15 पर आगे 

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के ऐतिहासिक रिज पर सैर के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने कुछ समय बिताया। वह महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास भी गईं और प्रतिमा को काफी देर निहारती रहीं।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने रिज पर लोगों और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के प्रियंका गांधी काफी खुश हैं। उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया है।

“आप” की खुशी हुई दोगुनी : जालंधर में जीते, परिणीति संग होगी राघव की सगाई

शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है अब हमारी बारी है कि हम लोगों के साथ किए सभी वादों को पूरा करें।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

LIVE : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब तक के रूझानों में 124 सीटों पर कांग्रेस और 70 पर भाजपा और 23 पर जेडीएस आगे चल रही है। वहीं, पांच पर आजाद और एक-एक सीट पर अन्य दलों को प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पूरी संभावना है कि कर्नाटक चुनाव रिजल्ट शाम तक आ जाएं। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी।

प्रियंका गांधी ने जाखू मंदिर में नवाया शीश, हनुमान जी का लिया आशीर्वाद

भाजपा का या कांग्रेस में से एक या फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। हालांकि, एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं, जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस (JDS) के बीच संघर्ष है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को खत्म हो गया था। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह मतदान फीसद कर्नाटक के चुनावी इतिहास में अब तक सबसे अधिक है।

हिमाचल में हिम परिवार परियोजना होगी शुरू, परिवारों को मिलेगी विशिष्ट पहचान

अगर 2018 की बात करें तो भाजपा को 104 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने 80 सीटें जीती थीं। जेडीएस 37 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें मिली थी।

चुनाव परिणाम के लिए जुड़े रहें ewn24 news Choice of himachal के साथ।

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News KHAS KHABAR National News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : वोटों की गिनती शुरू, किसकी सरकार, तस्वीर होगी साफ

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत की उम्मीद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शुरू हो गई है। पूरी संभावना है कि कर्नाटक चुनाव रिजल्ट शाम तक आ जाएं। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी।

भाजपा का या कांग्रेस में से एक या फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। हालांकि, एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना