Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कर्नाटक की जीत से प्रियंका गांधी खुश, शिमला रिज पर की सैर

शिमला। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कांग्रेस ने कर्नाटक में बहुमत हासिल कर लिया है। कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काफी खुश हैं।

LIVE : कर्नाटक विस चुनाव : कांग्रेस को पूर्ण बहुमत, 121 सीटों पर जीत-15 पर आगे 

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला के ऐतिहासिक रिज पर सैर के लिए पहुंची। यहां पर उन्होंने कुछ समय बिताया। वह महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास भी गईं और प्रतिमा को काफी देर निहारती रहीं।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने रिज पर लोगों और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के प्रियंका गांधी काफी खुश हैं। उन्होंने जीत का श्रेय कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं को दिया है।

“आप” की खुशी हुई दोगुनी : जालंधर में जीते, परिणीति संग होगी राघव की सगाई

शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है अब हमारी बारी है कि हम लोगों के साथ किए सभी वादों को पूरा करें।

कांगड़ा: ब्यास नदी में डूबने से युवक की गई जान, आया था बुआ के घर

जालंधर लोस उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में ‘आप’ की सेंध, मान ने केजरीवाल को दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें