Categories
Top News KHAS KHABAR National News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : वोटों की गिनती शुरू, किसकी सरकार, तस्वीर होगी साफ

एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत की उम्मीद

कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शुरू हो गई है। पूरी संभावना है कि कर्नाटक चुनाव रिजल्ट शाम तक आ जाएं। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी।

भाजपा का या कांग्रेस में से एक या फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी। हालांकि, एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल की बात करें तो कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है।

शहीद प्रमोद नेगी के घर शिलाई पहुंचे भाजपा नेता, परिवार को दी सांत्वना

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं, जिनके लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस (JDS) के बीच संघर्ष है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को खत्म हो गया था। कर्नाटक में 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह मतदान फीसद कर्नाटक के चुनावी इतिहास में अब तक सबसे अधिक है।

अगर 2018 की बात करें तो भाजपा को 104 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस ने 80 सीटें जीती थीं। जेडीएस 37 सीटों पर जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा मायावती की बीएसपी और केपीजेपी को 1-1 सीटें मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *