Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Una State News

हिमाचल : अयोध्या निकली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’, 1250 राम भक्त रवाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से राम भक्तों का तांता लगा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से राम भक्तों का एक जत्था सोमवार को रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या रवाना हुआ। ऊना जिला के अंब अंदौरा से राम भक्त पहली “आस्था स्पेशल ट्रेन” में रवाना हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी देकर अयोध्या के लिए राम भक्तों के इस जत्थे को रवाना किया। इस दौरान सदर ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती करीब 1250 राम भक्तों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। जय श्री राम के उद्घोषों के साथ सभी रवाना हुए।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

अंब अंदौरा रेलवे से करीब 19 घंटे सफर के बाद यह ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 6 फरवरी को ट्रेन अयोध्या से रात 12:40 बजे चलेगी और 7 फरवरी को शाम 7:40 मिनट पर वापस पहुंचेगी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर दूसरे-तीसरे दिन एक-एक ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना होगी। प्रथम चरण में इसका आगाज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से किया गया है और आगे कांगड़ा, मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र से भी चरणबद्ध तरीके से अयोध्या के लिए राम भक्तों की ट्रेन रवाना होगी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

बिंदल ने कहा कि आज सौभाग्यशाली दिन है जब अयोध्या में  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की पहली गाड़ी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। आज ऊना जिला के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यह गाड़ी रवाना करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में जब हरी झण्डी दिखाई तो ऐसा लगा कि बरसों-बरसों की, सदियों की तपस्या सफल हुई।

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह एक, दो, तीन गाड़ियां हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों को लेकर निकले। जहां 7 फरवरी को ऊना से एक और ट्रेन जाने वाली है, वहीं 9 फरवरी को पठानकोट रेलवे स्टेशन से और 12 फरवरी को एक और ट्रेन हिमाचल प्रदेश से जाएगी। आज रवाना हुई ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रामभक्त निकले हैं।

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

दूसरी ट्रेन के अंदर संभवतः कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के रामभक्त और तीसरी ट्रेन में मंडी संसदीय क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या जी जाएंगे। इस प्रकार लगातार प्रयास से जो लोग बरसों से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, वह अब लालायित है जल्दी से रामलला के दर्शन करने के लिए और लोग स्वतः प्रेरणा से जुड़ रहे हैं।

बिंदल ने कहा कि ऊना जिला के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अच्छा लंगर अयोध्या में लगाया है। यह बहुत अच्छा स्थान है और लगभग 1000 के करीब वहां बिस्तर लगे हैं। इस प्रकार हमारी एक टोली हिमाचल प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इनके साथ पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर व एक पूरी टीम लगातार पंजीकरण करते हुए लोगों को भेजने और वहां पर रिसीव करके रामलला के दर्शन करवाकर वापिस भेजने के काम में जुटी हुई है।

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24