Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Dharam/Vastu Una State News

हिमाचल : अयोध्या निकली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’, 1250 राम भक्त रवाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से राम भक्तों का तांता लगा है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से राम भक्तों का एक जत्था सोमवार को रामलला के दर्शन के लिए आयोध्या रवाना हुआ। ऊना जिला के अंब अंदौरा से राम भक्त पहली “आस्था स्पेशल ट्रेन” में रवाना हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी देकर अयोध्या के लिए राम भक्तों के इस जत्थे को रवाना किया। इस दौरान सदर ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सतपाल सत्ती करीब 1250 राम भक्तों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान राम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। जय श्री राम के उद्घोषों के साथ सभी रवाना हुए।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

अंब अंदौरा रेलवे से करीब 19 घंटे सफर के बाद यह ट्रेन अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 6 फरवरी को ट्रेन अयोध्या से रात 12:40 बजे चलेगी और 7 फरवरी को शाम 7:40 मिनट पर वापस पहुंचेगी।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर दूसरे-तीसरे दिन एक-एक ट्रेन रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना होगी। प्रथम चरण में इसका आगाज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से किया गया है और आगे कांगड़ा, मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र से भी चरणबद्ध तरीके से अयोध्या के लिए राम भक्तों की ट्रेन रवाना होगी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

बिंदल ने कहा कि आज सौभाग्यशाली दिन है जब अयोध्या में  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों की पहली गाड़ी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। आज ऊना जिला के अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से यह गाड़ी रवाना करते हुए अत्यंत हर्ष की अनुभूति हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में जब हरी झण्डी दिखाई तो ऐसा लगा कि बरसों-बरसों की, सदियों की तपस्या सफल हुई।

हमारा प्रयास है कि प्रत्येक सप्ताह एक, दो, तीन गाड़ियां हिमाचल प्रदेश से रामभक्तों को लेकर निकले। जहां 7 फरवरी को ऊना से एक और ट्रेन जाने वाली है, वहीं 9 फरवरी को पठानकोट रेलवे स्टेशन से और 12 फरवरी को एक और ट्रेन हिमाचल प्रदेश से जाएगी। आज रवाना हुई ट्रेन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के रामभक्त निकले हैं।

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

दूसरी ट्रेन के अंदर संभवतः कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के रामभक्त और तीसरी ट्रेन में मंडी संसदीय क्षेत्र के रामभक्त अयोध्या जी जाएंगे। इस प्रकार लगातार प्रयास से जो लोग बरसों से रामलला के दर्शन का इंतजार कर रहे थे, वह अब लालायित है जल्दी से रामलला के दर्शन करने के लिए और लोग स्वतः प्रेरणा से जुड़ रहे हैं।

बिंदल ने कहा कि ऊना जिला के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक अच्छा लंगर अयोध्या में लगाया है। यह बहुत अच्छा स्थान है और लगभग 1000 के करीब वहां बिस्तर लगे हैं। इस प्रकार हमारी एक टोली हिमाचल प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इनके साथ पूर्व विधायक एवं प्रदेश सचिव राजेश ठाकुर व एक पूरी टीम लगातार पंजीकरण करते हुए लोगों को भेजने और वहां पर रिसीव करके रामलला के दर्शन करवाकर वापिस भेजने के काम में जुटी हुई है।

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

दिल्ली दर्शन के साथ विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा ग्रुप

शिमला। केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल “सांसद भारत दर्शन” के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़कों की सूची घोषित कर दी गई है। संसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है।

पिछले 5 साल में 101 बच्चों को यह यात्रा करवा चुके हैं अनुराग ठाकुर और अब 25 अक्टूबर से 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़कों के लिए सांसद भारत दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली दर्शन के साथ यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा।

बेटियों के बाद अब 21 बेटों को भारत दर्शन करवाएंगे अनुराग ठाकुर

21 छात्रों के साथ 2 ‘एक से श्रेष्ठ’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। ‘एक से श्रेष्ठ’, अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और साथ ही सभी जरूरी शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल, स्टेशनरी निशुल्क दी जाती है। वर्तमान में संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोजगार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

कांगड़ा जिला में भरे जा रहे युवा स्वयंसेवी के पद, 10 अक्टूबर तक करें आवेदन

केंद्रों में बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक भी दिया जाता है और डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट द्वारा बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। जहां एक से श्रेष्ठ के लिए अनुराग ठाकुर ने, ‘हमारा संकल्प हमारा प्रयास, सबको शिक्षा सबका विकास’ का नारा दिया है, वहीं छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित सांसद भारत दर्शन के लिए, ‘थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई’ का नारा दिया है।

छात्रों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। सांसद भारत दर्शन यात्रा 2023 के लिए जिन बच्चों ने 2021, 2022 या 2023 में बारहवीं पास की हो और पढ़ाई/खेल/कला आदि क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया हो, वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। लिखित आवेदन टेस्ट और इंटरव्यू के बाद ही छात्रों का चयन होता है। अनुराग ठाकुर की भारत दर्शन यात्रा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निवासियों में इतनी प्रसिद्ध है कि बच्चे स्कूली दिनों में ही इसे अपना लक्ष्य बना लेते हैं।

कांगड़ा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 14 पद, करें आवेदन

इससे पहले संसदीय क्षेत्र से 21 बेटियों के लिए अगस्त में भारत दर्शन यात्रा आयोजित की गई थी। बेटियों को माननीय उपराष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर, वित्त मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। वंदे भारत ट्रेन में, भारतीय रेल द्वारा बेटियों का खास अभिनंदन किया गया था।

यात्रा के दौरान, बेटियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, राम जन्मभूमि मंदिर, गंगा घाट क्रूज आरती जैसे भव्य धार्मिक अनुभव हुए। आईआईएम लखनऊ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जैसे अकादमिक संस्थान, संसद भवन, उत्तर प्रदेश विधान सभा, टेरिटोरियल आर्मी जैसे प्रशासनिक स्थल का ग्रुप ने दौरा किया था। प्रशासन ने विशेष प्रबंध कर सूर्योदय से पहले ग्रुप को ताजमहल भी दिखाया था।

 

कांगड़ा : श्री चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र से शुरू होगी प्राकृतिक फूलों की बिक्री

कांगड़ा : कल सुबह तक बंद रहेगा पुहाड़ा ब्रिज, इस मार्ग से होगी गाड़ियों की आवाजाही

कांगड़ा : कंक्रीट मिक्सर मशीन उड़ा ले गए, नगरोटा बगवां से धरे दो युवक

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

शिमला शहर में जल्द दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, बनने जा रही हैं चार पार्किंग

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया

 

हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती

 

सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशा तस्करी से जुड़े दो गिरोहों का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी

हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News KHAS KHABAR Shimla State News

अनुराग के नेतृत्व में हिमाचल के सांसदों ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, रखी ये मांग

नए प्रोजेक्टों की जल्द मंजूरी की मांग की
शिमला। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल के सांसदों किशन कपूर, सुरेश कश्यप, इंदू गोस्वामी, सिकंदर कुमार व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर नए प्रोजेक्टों की जल्द मंजूरी की मांग की, जिसमें 900 करोड़ की लागत से लठियाणी-मंदली ब्रिज की मांग प्रमुखता से की व सड़कों के रूप में पुरानी सभी सौगातों के लिए उनका आभार प्रकट किया।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सीमित रेल और हवाई कनेक्टिविटी वाले हमारे पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए सड़कें जीवन रेखा का काम करती हैं। औद्योगिक  व विकास की अन्य परियोजनाओं को गति देने , पर्यटन व राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी के दृष्टिगत आज वह हिमाचल के शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, कांगड़ा-चंबा से सांसद  किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी व डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर नए प्रोजेक्टों की  जल्द मंज़ूरी की मांग उनके सामने रखी।
 केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हमारी मांगों को गंभीरता से सुना व हिमाचल के हित में इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने का हमें आश्वासन दिया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा  “मेरे संसदीय क्षेत्र के कुटलैहड़ विधानसभा में एनएच 503 ए पर 36/0  किलोमीटर से लेकर 42/0  पर बिहड़ू से लठियाणी के बीच में बनने वाले मिसिंग लिंक व गोविंदसागर झील पर लठियाणी-मंदली ब्रिज लागत लगभग 900 करोड़ के निर्माण की मंज़ूरी, ज़िला कांगड़ा में 0/0 से 15/600 रक्कड़-चपलाह-अपर भरोली-टिक्कर-शांतला रोड पर सुधार कार्यों के लिए 12.91 करोड़ रुपये की मंज़ूरी  लिए अनुरोध किया।
साथ ही साथ मटौर-हमीरपुर-शिमला के लिए फ़ोरलेन हाईवे की मांग,  पठानकोट-मंडी हाईवे जिसे परौर तक फ़ोरलेन किया जा रहा उसे पूरा मंडी तक फ़ोरलेन करने की मांग व नाहन बाइपास की मांग की। जहां इन सड़कों की मंज़ूरी से यातायात की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी तरफ़ किसानों को, फ़ौजियों को, पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। नितिन गडकरी ने सभी पहलुओं को पूरे ध्यान से सुना व इसके उचित क्रियान्वयन की बात कही है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को सदैव अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल को सौग़ातें देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व में भी मोदी सरकार ने कीरतपुर-नेरचौक हाईवे, परवाणू शिमला हाईवे, धर्मशाला-मटौर-शिमला हाईवे, मुकेरियां- पठानकोट, जीरकपुर-परवाणू, तकरोली-कुल्लू , परवाणू- सोलन-शिमला जैसी परियोजनाएं देकर हिमाचल में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का कार्य किया है, आगे भी प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें