पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नवाजे
शिमला। हिमाचल पीडब्ल्यूडी (PWD) ने इंजीनियर और कर्मचारियों को बेहतर काम के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर शिमला में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिरकत की। उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी मौजूद रहे।
हिमाचल : सचिवालय के बाहर अभिभावकों के साथ गरजे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी
पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के विभिन्न स्तर के कर्मचारियों और इंजीनियर को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में प्रदेश में भारी तबाही हुई।
4000 के करीब सड़कें बंद हुईं। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत के साथ उन सड़कों को बहाल करने का काम किया। उन्होंने कहा कि PWD कर्मचारियों को सम्मान के साथ-साथ आगामी समय में बेहतर ढंग से काम करने के लिए आग्रह भी किया गया।
कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी