Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में पटरी पर लौटेगा पर्यटन कारोबार, ये है विभाग का मास्टर प्लान

ewn24news choice of himachal 26 Sep,2023 4:31 am






    पर्यटकों को लुभाने के लिए सभी जिलों में करवाए जाएंगे फेस्टिवल




    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के चलते प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और दो महीने से पर्यटन कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है। अब पर्यटन विभाग पर्यटन कारोबार को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। प्रदेश में पर्यटकों को लुभाने के लिए सभी जिलों में फेस्टिवल करवाने जा रहा है और इसका आगाज शिमला के जुन्गा से किया जा रहा है। यहां 12 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय  फ्लाइंग फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। जिसमें कई देशों के पायलट इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
    चंबा के बाद अब मंडी में डोली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

    पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल में आपदा से भारी नुकसान हुआ था। इस आपदा में पर्यटन कारोबार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। पर्यटक काफी तादाद में प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर पहुच रहे हैं। पर्यटकों के मन में जो डर था अब वह निकल गया है।

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में फेस्टिवल करवाए जाएंगे जहां अलग-अलग गतिविधियों को करवाया जाएगा। इसका आगाज शिमला के जुन्गा से होगा जहां 12 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग फेस्टिवल करवाया जा रहा है। इसमें बाहरी देशों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
    कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से, शिमला में हुई हाई लेवल मीटिंग-कर्टन रेजर जारी

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित है और पर्यटक हिमाचल में आ सकते हैं और यहां पर किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं रही है। प्रदेश में केवल कुछ हिस्सों में ही आपदा आई थी जबकि सरकार द्वारा सभी सड़कें बहाल कर दी है और बाहरी राज्यों से पर्यटक यहां आ सकते हैं।

    वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को लेकर सरकार गंभीर है और प्रदेश में नियमित फ्लाइट चले इसके लिए प्रयास किया जा रहा है इसके अलावा हेलीपोर्ट बनाने पर ही कार्य किया जा रहा है।

















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather