Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन, 221 पंचायतों को होगा लाभ

ewn24news choice of himachal 08 Apr,2023 12:34 am

    हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने किया

    ऋषि महाजन/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शुक्रवार को नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, मुख्य न्यायाधीश के ओएसडी एवं सीनियर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चिराग भानु, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविंद मल्होत्रा सहित जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा अजय मैहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    हिमाचल में आज कोरोना के 108 केस, मंडी में 19 साल की युवती की गई जान

    लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि इस कोर्ट के खुलने से नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर तथा ज्वाली उपमंडल की 221 पंचायतों के लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
    शिमला MC चुनाव: कांग्रेस ने टिकट को मांगे आवेदन, भाजपा को फैसले का इंतजार

    उन्होंने कहा कि न्यायालय तथा बार एसोसिएशन का मूल उद्देदय लोगों को न्याय दिलाना है। उन्होंने न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के मिलकर काम करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक दूसरे के अनुभवों से हर आदमी नया ज्ञान प्राप्त करता है। उन्होंने सभी से गरीब लोगों को शुलभ, सस्ता और शीघ्र न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
    संगड़ाह-हरिपुरधार मार्ग पर खाई में लुढ़का टिप्पर, युवक की गई जान

     

    उन्होंने नए कोर्ट खुलने के लिए बधाई देते हुए सभी सम्बंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र कोर्ट खुलने पर बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ शांति स्थापित करना न्यायालय का मूल उद्देश्य है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह न्यायालय न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
    हिमाचल घूमने आई महिला पर्यटक को वॉल्वो बस ने मारी टक्कर, गई जान

     

    उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मेहर चंद महाजन जो नूरपुर से संबंध रखते थे का उल्लेख करते हुए सभी अधिवक्ताओं से उनके द्वारा न्यायिक प्रक्रिया में स्थापित किये गए जीवन के उच्च आदर्शों की परम्पराओं का अनुसरण करते हुए नए आयाम स्थापित करने की उम्मीद जताई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मैहता ने इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।
    हिमाचल : भांग की खेती लीगल करने के मामले में बनाई कमेटी, एक माह में देगी रिपोर्ट

    उन्होंने कहा कि अभी तक क्षेत्र के लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए ज़िला मुख्यालय धर्मशाला तक का सफर तय करना पड़ता था जिससे लोगों को कई तरह की दिक्कतें होती थीं। इस कोर्ट के खुलने से ऐसे सभी लोगों को सहुलियत होगी।

    नूरपुर बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता अम्बिका गुलेरिया व रजनी मल्होत्रा ने मुख्यतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य व अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश शर्मा ने जस्टिस विवेक सिंह ठाकुर का स्वागत किया तथा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना तथा अन्य अतिथियों ने स्थानीय श्री बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेका तथा पूजा अर्चना की ।
    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम में नूरपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार, सीनियर सिविल जज एवम एसीजीएम बलजीत नायक, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम गुरसिमर सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान नरेश शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता एवं न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather