बोले- मेरी तरफ से भी रही कुछ कमी
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को लेकर कहा कि अगर कोई जनता के वोट से चुनकर आता है और बिक जाता है तो जनता उसका जवाब देती है। यह विधायक हिमाचल की जनता को फेस तक नहीं कर पाएंगे।
हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
बागी विधायक हमारे भाई हैं। गलती की है और गलती माफ भी की जा सकती है। अगर वो आना चाहते कांग्रेस की विचारधारा के साथ तो स्वागत है। पर उनका फोन तक नहीं लग रहा है। विधायकों की पत्नियों से बात हो रही है। दो विधायकों की पत्नियां तो उनके पास आई थीं।
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन
यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में मीडिया से बातचीत में कही है। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि हमसे भी कोई कमी रही है। हम शराफत में रहे। वहीं, इंटेलिजेंस फेलियर भी हुआ है।