Categories
Shimla

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में बैठक हो रही है।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। सरकार कुछ पद भरने को मंजूरी दी सकती है। कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक ट्रिब्यूनल को दोबारा खोलने के लिए नियम तय करने पर  फैसला हो सकता है।

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल की बहाली को बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है। भारत सरकार को इसका प्रस्ताव भी भेजा गया है। अब कार्मिक विभाग की ओर से इसके नियम तैयार किए जा रहे हैं।

ट्रिब्यूनल को शिमला में कहां खोला जाए, अध्यक्ष सहित कितने सदस्य नियुक्त हों, इसको लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव रखने की तैयारी है।

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

पूर्व सरकार के समय ट्रिब्यूनल को भंग करने के साथ ही स्टाफ को हाईकोर्ट में मर्ज कर दिया था। अब दोबारा ट्रिब्यूनल खोलने के लिए स्टाफ का बंदोबस्त कैसे किया जाए। इसको लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने का कैबिनेट बैठक में फैसला हो सकता है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में विधानसभा का शीत सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में प्रस्तावित है। ऐसे में संभावना है कि आज कैबिनेट बैठक में सरकार शीत सत्र की तारीख का फैसला लेगी।

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

वहीं, प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती सहित कई विभागों में पद भरने का फैसला भी हो सकता है। जुलाई 2022 से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को देय महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने को लेकर भी घोषणा संभावित है। इसके अलावा 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज की भी समीक्षा की जा सकती है।

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

 

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

 

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *