Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल और जम्मू के शहीदों को आखिरी सलाम-सेना दी श्रद्धांजलि

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 8:50 pm

    श्रीनगर पहुंचीं पार्थिव देह, पैतृक गांव रवाना

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में वाहन के गहरी खाई में गिरने से शहीद हिमाचल के दो और जम्मू के एक जवान के पार्थिव शरीर श्रीनगर पहुंचे। सेना ने नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार, हवलदार अमरीक सिंह, अमित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर शहीदों के पैतृक गांव के लिए ले जाए गए।
    ऊना : पत्नी और बेटे को नहीं अमरीक सिंह की शहादत की खबर, लौटने की कर रहे दुआ

    बता दें कि माछिल सेक्टर में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे। इन जवानों में एक जम्मू तथा दो हिमाचल प्रदेश के थे। ये हादसा उस वक्त हुआ जब जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे थे। शहीद जवानों में 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह निवासी गणु मंदवाड़ा, तहसील घनारी, जिला ऊना व 23 साल के अमित शर्मा निवासी तलासी खुर्द तहसील हमीरपुर, जिला हमीरपुर हिमाचल प्रदेश और 43 वर्षीय नायब सूबेदार पुरुषोत्तम कुमार निवासी ग्राम मजुआ उत्तमी, पोस्ट रायका, तहसील, बिश्नाह जिला जम्मू शामिल हैं।
    हमीरपुर : छिन गया मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा, अमित की शहादत से टूटा परिवार

     

    ये तीनों 14 डोगरा रेजिमेंट के जवान थे । 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह 2001 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल का बेटा है। उनका बेटा अभिनव छठी कक्षा की पढ़ता है। वहीं, सिपाही अमित शर्मा 2019 में सेना में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। अमित शर्मा मां-बाप का इकलौता बेटा था। हमीरपुर के तलासी खुर्द गांव में अमित की शहादते की खबर के बाद से ही मातम पसरा हुआ है।
    हिमाचल: प्रेमिका ने किसी और से कर ली शादी, युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम

     

    मां का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता किसी तरह खुद को संभाल रहे हैं, वहीं बहन भी भाई का नाम ले-लेकर रोती जा रही है। अमित के पिता विजय कुमार का कहना है कि 6 महीने पहले अमित के दादा की मौत हुई थी। 7 दिन पहले उसकी दादी भी चल बसी और अब अचानक अमित की मौत होने से परिवार टूट गया है। अमित घर में इकलौता कमाने वाला था, लेकिन अब वह सहारा टूट गया है।
    हिमाचल CU की ऐतिहासिक उपलब्धि-USA इंडियाना यूनिवर्सिटी से MOU साइन

     

    अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगड़याणी से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई पूरी की, जबकि कक्षा-1 से 5 तक प्राइमरी स्कूल तलासी में पढ़ाई की। 4 साल पहले 2019 में अमित सेना
    में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह भारतीय थल सेनी की 14 डोगरा रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित माछिल सेक्टर में तैनात था।
    धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather