Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : छिन गया मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा, अमित की शहादत से टूटा परिवार

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 9:55 pm

    सात दिन पहले हुआ था दादी का निधन

    हमीरपुर। मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा और घर का इकलौता कमाने वाला था बेटा जब दुनिया में न रहे तो उन पर क्या बीतती है ये दर्द सिर्फ वहीं समझ पाते हैं। कुछ ऐसा ही उम्र भर का दर्द मिला है शहीद अमित के मां-बाप को। हमीरपुर के तलासी खुर्द गांव में अमित की शहादते की खबर के बाद से ही मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है तो पिता किसी तरह खुद को संभाल रहे हैं वहीं बहन भी भाई का नाम ले-लेकर रोती जा रही है।
    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    शहीद अमित का पार्थिव शरीर पैतृक गांव कब पहुंचेगा इसका अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी जम्मू कश्मीर से इस बारे कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौसम खराब होने की वजह से इसमें देरी हो रही है।

    अमित के पिता विजय कुमार का कहना है कि 6 महीने पहले अमित के दादा की मौत हुई थी। 7 दिन पहले उसकी दादी भी चल बसी और अब अचानक अमित की मौत होने से परिवार टूट गया है। अमित घर में इकलौता कमाने वाला था, लेकिन अब वह सहारा टूट गया है।
    जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल

    गौर हो कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत हुई है। इनमें हमीरपुर का अमित शर्मा भी शामिल है। वह भारतीय थल सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में तैनात था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात बर्फीले इलाके में गश्त के दौरान सेना का वाहन बर्फ से फिसलकर खाई में जा गिरा, जिससे जवानों की मौत हो गई।

    हमीरपुर के तलासी खुर्द गांव निवासी अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झगड़याणी से कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई पूरी की, जबकि कक्षा-1 से 5 तक प्राइमरी स्कूल तलासी में पढ़ाई की। 4 साल पहले 2019 में अमित सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह भारतीय थल सेनी की 14 डोगरा रेजिमेंट में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित माछिल सेक्टर में तैनात था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather