Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

ऊना : पत्नी और बेटे को नहीं अमरीक सिंह की शहादत की खबर, लौटने की कर रहे दुआ

ewn24news choice of himachal 12 Jan,2023 10:19 pm

    दुकान से ही लौट रहे सांत्वना देने आए लोग

    ऊना। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सड़क हादसे में शहीद हवलदार अमरीक सिंह के घर में मातम पसरा हुआ है। शहीद अमरीक सिंह हिमाचल के ऊना जिला स्थित गांव गणु मंदवाड़ा के रहने वाले थे। अमरीक के पिता धर्मपाल, बड़े भाई अमरजीत सिंह, छोटे भाई हरदीप सिंह और रिश्तेदारों को ही उसके शहीद होने की खबर है। पत्नी रूचि और बेटा इस बात से अभी बेखबर हैं। उनको बताया गया है कि अमरीक सिंह का एक्सीडेंट हुआ है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

    जो लोग खबर सुनकर गणु मंदवाड़ा आ रहे हैं वे घर से 100 मीटर पहले दुकान से वापस लौट जा रहे हैं। छोटे भाई हरदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे उनकी सेना के अधिकारियों से फोन पर बात हुई। हरदीप ने बताया कि उनके मुताबिक वहां बर्फीला तूफान चल रहा है। इस वजह से शहीद की पार्थिव देह गणु मंदवाड़ा भेजने में देरी हो रही है। सेना के अधिकारियों ने मौसम खुलने पर ही शव भेजने की बात कही है।

    गौर हो कि गणु मदवाड़ा के 39 वर्षीय हवलदार अमरीक सिंह की मंगलवार देरशाम जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हुए सड़क हादसे में शहीद हो गए। अमरीक सिंह 2001 में सेना में भर्ती हुए थे। वह जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में तैनात थे। वह अपने पीछे माता ऊषा देवी, पिता धर्मपाल सिंह, पत्नी रूचि और बेटा अभिनव को छोड़ गए हैं। उनका बेटा अभिनव छठी कक्षा की पढ़ता है। अमरीक सिंह 2001 में 14 डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वह 3 भाइयों में मझले थे।
    जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल'


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather