Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : कांग्रेस टिकट को लेकर अपडेट, क्या बोलीं- प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जानें

मंडी से चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर दिखे नरम

शिमला। चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद शिमला लौटी प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने के तल्ख तेवर नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि उन्होंने हाईकमान के समक्ष अपना पक्ष रखा है, अब गेंद हाईकमान के पाले में है।

कांग्रेस चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा ने भाजपा के द्वारा मंडी से टिकट देने पर निशाना साधा और कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ता भी हैरान हैं।

हिमाचल में कांग्रेस के दो विधायकों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, इस पद पर हुई तैनाती

 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में टिकट को लेकर चर्चा हुई है। हाईकमान आगे का फैसला लेगा।

उपचुनाव को लेकर हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने फीडबैक लिया है। कुछ नामों पर चर्चा हुई है। उपचुनाव के लिए कुछ नए नाम आए हैं। इस पर फैसला लिया गया कि डिटेल रिपोर्ट बनाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। सोच विचार करके ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे।

हिमाचल : साइबर फ्रॉड मामलों को लेकर बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जारी किए यह निर्देश

 

उनके सामने चुनाव लड़ने को लेकर कुछ समस्याएं थीं। इस बात को हाईकमान के सामने रखा गया है।  मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि हम मिल कर हर क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

हमने लोगों की समस्या को दूर करने का काम किया है। आपदा में लोगों को राहत के साथ ही ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500, दूध के दाम बढ़ाने का काम किया है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय मामला : आरोपी प्रोफेसर को मिला पुलिस रिमांड

 

इन सभी चीजों को लेकर कांग्रेस चुनाव के मैदान में जाएगी। सरकार ने वादा किया है कि मिलजुल कर चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। कांग्रेस एक हफ्ते में टिकटों की घोषणा कर देगी। ऐसे लोगों को ही टिकट दिया जाएगा, जो सक्रिय हो लोगों में पहचान हो।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

 

वहीं, कंगना रनौत के मंडी से चुनाव मैदान में उतारने को लेकर प्रतिभा ने कहा कि इससे सभी को हैरानी है। भाजपा के कार्यकर्ता भी हैरान हैं। कांग्रेस सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *