राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला के कंडी इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं वहीं, एक घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। पांच जवानों में हिमाचल प्रदेश के दो जवान भी शहीद हो गए हैं। बलिदान हुए सेना के पांच जवानों में सिरमौर जिला और कांगड़ा जिला के दो जवान शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिमाचल का एक और जवान शहीद, कांगड़ा जिला का निवासी
मुठभेड़ में सिरमौर जिला शिलाई के जवान 25 वर्षीय प्रमोद नेगी शहीद हुए हैं वहीं कांगड़ा जिला के सुलह के मारुंह इलाके के अरविंद कुमार शहीद हुए हैं। शहीद अरविंद कुमार और प्रमोद नेगी की पार्थिव देह कल (शनिवार को) उनके पैतृक गांव वापस लाया जाएगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कांगड़ा जिला के तहसील धीरा के गांव सूरी, डाकघर मरहूं निवासी शहीद अरविंद कुमार (32 वर्ष) के पिता का नाम उज्जवल सिंह माता का नाम निर्मला देवी और पत्नी का नाम बिंदु देवी है। शहीद अरविंद कुमार सेना में 2012 में भर्ती हुए थे। उनकी शादी को पांच वर्ष हो गए हैं। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी आयु 4 और 2 वर्ष है। उनका एक बड़ा भाई और एक बहन है।
कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी
अरविंद की शहादत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरविंद कुमार भारतीय सेना की 9 पैरा रैजीमैंट में तैनात थे और कुपवाड़ा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे। अरविंद कुमार अभी 2 महीने पहले ही छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी पर गए थे।
वहीं, सिरमौर जिला शिलाई निवासी प्रमोद नेगी 2017 में “9 पेरा रेजीमेंट” में भर्ती हुए थे और पिछले दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाली स्पेशल फोर्स (SF) में सेवाएं दे रहे थे। स्पेशल फोर्स में प्रमोद नेगी “रेड कैप” से भी सम्मानित किए गए थे।
प्रमोद नेगी जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। प्रमोद नेगी की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके घर में माता-पिता और छोटा भाई है।
CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया
भारत के इन पांच जवानों ने दी शहादत
1. लांस नायक रुचिन सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह, ग्राम- कुनीगढ़, तहसील गैरसैंण, उत्तराखंड
2. पैराट्रूपर सिद्धांत क्षेत्री पुत्र खड़क बहादुर, थाना पुलबाजार, जिला- दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
3. नायक अरविंद कुमार पुत्र उज्जवल सिंह, ग्राम- सूरी (चटियाला), थाना – मरहून, तहसील – पालमपुर, जिला- कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
4. हवलदार नीलम सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, ग्राम- दलपत, थाना- जौरियां, अखनूर जिला -जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
5. पैराट्रूपर प्रमोद नेगी पुत्र देविंदर सिंह नेगी, ग्राम – शिलाई, जिला -सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)
Video Story : शाबाश हिमाचल की बेटियों, उपलब्धि पर लख-लख बधाई
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए थे। घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी हुई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की थी कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। राजौरी जिले के कंडी टोले के केसरी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है।