चुनावी गारंटियों, आपदा राहत व कर्ज आदि मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में धर्मशाला के तपोवन में आज से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होने जा रहा है।
सत्र के एक दिन पहले धर्मशाला में सत्तापक्ष और विपक्ष ने विधायक दल की बैठक कर रणनीति भी तैयार कल ली है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन चुनावी गारंटियों, आपदा राहत व प्रदेश पर बढ़ते कर्ज आदि मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं।
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
इन मसलों पर सदन में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव हो सकता है। सत्र से एक दिन पहले भाजपा ने धर्मशाला में आक्रोश रैली निकालकर अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए हैं।
इसके बाद देर शाम कांग्रेस विधायक दल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और भाजपा विधायक दल ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक कर शीत सत्र के लिए अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया।
हालांकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष, प्रतिपक्ष तथा निर्दलीय विधायकों से शीतकालीन सत्र के संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की।
किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र 19 दिसंबर, 2023 को सुबह 11 बजे आरंभ होगा।
सत्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक बाल कृष्ण चौहान के निधन पर शोकोद्गार होगा तथा मुख्यमंत्री नवनियुक्त मंत्री परिषद के दो सदस्यों का सदन में परिचय करवाएंगे। यह सत्र 23 दिसंबर, 2023 तक चलेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी।
मंडी में 20 दिसंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, 2310 अभ्यर्थी लेंगे भाग
21 दिसंबर, 2023 वीरवार का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है।
23 दिसंबर, 2023 को शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
स्थान की उपलब्धता अनुसार अनुमति प्रदान की जाएगी। आज के बच्चे कल का भविष्य है और उन्हें लोकतान्त्रिक प्रणाली का ज्ञान होना भी बहुत जरूरी है।
हिमाचल में डोली धरती : मंडी और कुल्लू जिला में महसूस किए गए भूकंप के झटके
सदन की दर्शक दीर्घा से सदन की कार्यवाही देखने पर उनके ज्ञान में निश्चित तौर पर वृद्धि होगी तथा लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदस्यों से कुल 471 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इसमें 348 प्रश्न तारांकित (Online 286 व Offline 62) तथा 123 प्रश्न अतारांकित (Online 109 व Offline 14) सूचनाएं प्राप्त हुई हैं,जिन्हें नियमानुसार सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया है।
शिमला : भाई की जगह पर रिक्रूटमेंट परीक्षा देने बैठा युवक, फिंगर प्रिंट ने फंसाया