चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
धर्मशाला। कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक (KCCB) के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता जगदीश चंद सिपहिया का निधन हो गया है। जगदीश चंद सिपहिया ने शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिपहिया बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे।
IIT Mandi में गैर शैक्षणिक पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की तिथि बढ़ी
सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता, कांगड़ा सहकारी बैंक (KCCB) के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की ‘ईद की नमाज’, भाईचारे का दिया संदेश
सीएम सुक्खू ने कहा, “सिपहिया बुद्धिजीवी नेता थे। उनमें गंभीरता और विनोदप्रियता का अनूठा संगम था। समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के प्रति उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया।’
बता दें कि जगदीश चंद सिपहिया को 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने सुलह विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वह चुनाव हार गए। सिपहिया पुर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भी काफी करीबी थे।