Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

केहर सिंह खाची होंगे वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन-अधिसूचना जारी

शिमला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को होली का तोहफा मिला है। सुक्खू सरकार ने उन्हें हिमाचल वन विकास निगम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

केहर सिंह खाची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह  ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मझराणा गांव से संबंध रखते हैं। जारी अधिसूचना में केहर सिंह खाची को हिमाचल वन विकास निगम के बीओडी का निदेशक तैनात किया गया। साथ ही  वाइस चेयरमैन के पद पर उनकी नियुक्ति की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रकाश चंकराड़ ने संभाला सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड वाइस चेयरमैन का पदभार

सीएम सुक्खू का जताया आभार, लोगों को स्मॉल सेविंग को लेकर करेंगे जागरूक

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अर्की से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश चंद कराड़ को नेशनल सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड हिमाचल प्रदेश के वायस चेयरमैन नियुक्त किया हैं। मंगलवार को प्रकाश चंद कराड़ ने सचिवालय पहुंचकर वाइस चेयरमैन का पदभार संभाला । इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और उन्हें फुलमाएं पहना कर बधाई दी।

इस अवसर पर प्रकाश चंद ने जिम्मेवारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और कहा कि ये बोर्ड काफी महत्वपूर्ण है जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि इस बोर्ड का पहले भी वे जिम्मा संभाल चुके हैं और इस बोर्ड के बारे में उन्हें जानकारी भी है।

हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

प्रकाश चंद ने कहा कि इस स्मॉल सेविंग एजेंट ग्रामीण क्षेत्रो में पोस्ट ऑफिस में खाते खुलवाते हैंऔर प्रदेश में 15 हजार के करीब एजेंट काम कर रहे हैं और दो लाख से ज्यादा लोग इस योजना के साथ सीधे तौर पर जुड़े हैं। ज्याद से ज्यादा लोगों को इस बोर्ड से जोड़ने के लिए काम किया जाएगा और उंचाई तक ले जाने में काम किया जाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में लोगों को योजना के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जाएंगे।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

वहीं, प्रकाश चंद ने कहा कि बोर्ड के तहत पहले कुछ योजनाएं भी चलाई जा रही थी जिसमें खाता धारकों को कूपन देने के साथ एजेंटों को भी प्रोत्साहित किया जाता था। लेकिन, पूर्व सरकार द्वारा उसे बंद कर दिया है और जल्द ही मुख्यमंत्री से इसको लेकर चर्चा की जाएगी और इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।

सीएम सुक्खू के कांगड़ा दौरे में बदलाव, अब आठ मार्च को सुबह पहुंचेंगे पालमपुर

बता दें प्रकाश चन्द कराड़ गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते हैं और 2017 में अर्की से उन्होंने चुनाव भी लड़ा था। वहीं 2012 में उन्हें वीरभद्र सरकार में सेविंग्ज स्टेट एडवाइजरी बोर्ड का वॉइस चेयरमैन बनाया गया था। अब सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने भी प्रकाश कराड़ की फिर से इसी पद पर ताजपोशी की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें