Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

केहर सिंह खाची होंगे वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन-अधिसूचना जारी

शिमला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को होली का तोहफा मिला है। सुक्खू सरकार ने उन्हें हिमाचल वन विकास निगम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

केहर सिंह खाची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह  ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मझराणा गांव से संबंध रखते हैं। जारी अधिसूचना में केहर सिंह खाची को हिमाचल वन विकास निगम के बीओडी का निदेशक तैनात किया गया। साथ ही  वाइस चेयरमैन के पद पर उनकी नियुक्ति की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें