Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

केहर सिंह खाची होंगे वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन-अधिसूचना जारी

शिमला। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची को होली का तोहफा मिला है। सुक्खू सरकार ने उन्हें हिमाचल वन विकास निगम का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी गई है।

केहर सिंह खाची कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। वह  ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मझराणा गांव से संबंध रखते हैं। जारी अधिसूचना में केहर सिंह खाची को हिमाचल वन विकास निगम के बीओडी का निदेशक तैनात किया गया। साथ ही  वाइस चेयरमैन के पद पर उनकी नियुक्ति की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Bilaspur State News

बिलासपुर जिला के डीसी बदले, विशेष सचिव शिक्षा लगाए

आबिद हुसैन सादिक होंगे बिलासपुर के नए उपायुक्त

शिमला। सुक्खू सरकार ने दो आईएएस इधर उधर किए हैं। इस बारे आज अधिसूचना जारी कर दी है। अब विशेष सचिव(वन)आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर जिला के डीसी होंगे। डीसी बिलासपुर पंकज रॉय को विशेष सचिव (शिक्षा) लगाया है।

HPSSC भंग करने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात-क्या कहा, पढ़ें

उनके पास विशेष सचिव प्लानिंग का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा और वह फ्लैगशिप प्रोजेक्ट हिमाचल सरकार की भी निगरानी करेंगे।

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने बदले BDO, किसे कहां भेजा-पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें