कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति रहेंगे वफादार
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में इस समय भारी खलबली मची हुई है। राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। शिमला विधानसभा परिसर और सदन में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने डीके शिवकुमार और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल प्रदेश में आब्जर्वर नियुक्त किया है। डीके शिवकुमार कांग्रेस को संकट से उबारने हिमाचल आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है।
हिमाचल कांग्रस को एक और झटका : विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा
डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार मैं हिमाचल प्रदेश पहुंच रहा हूं। इसके अलावा किसी भी अफवाह में शामिल होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे और जो जनादेश उन्हें दिया गया है, उसका पालन करेंगे।
राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- बिखरी कांग्रेस, विधायक खुद हमारे पास आ रहे
हालांकि, जिस बात पर सवाल उठाया जाना चाहिए और चिंता की बात यह है कि सत्ता हासिल करने के मामले में भाजपा किस हद तक जा रही है, इस प्रक्रिया में जानबूझकर लोकतंत्र और सार्वजनिक जनादेश को कुचलने का प्रयास कर रही है।”