Categories
TRENDING NEWS Top News KHAS KHABAR National News State News

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से माता वैष्णो देवी जाने वालों को राहत – 2 नई बसें दौड़ी

एक नया रूट और एक पुराना रूट किया बहाल

जालंधर। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित माता वैष्णो देवी जाने वाले अन्य यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा रोडवेज ने कटड़ा रूट पर वाया जालंधर होते हुए एक नई बस सेवा शुरू की है तो एक पुरानी बस सेवा को बहाल किया है।

हरियाणा रोडवेज ने रोहतक-कटड़ा वाया जालंधर बस सेवा फिर से शुरू कर दी है। हरियाणा रोडवेज रोहतक डिपो की सुपरफास्ट बस सर्विस वाया गोहाना, पानीपत, करनाल, पिपली, अंबाला, राजपुरा, लुधियाना बाई पास, जालंधर, पठानकोट, जम्मू होकर चलती है। वापसी रूट कटड़ा से दिल्ली का है।

Himachal Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी वन भूमि पर खैर के पेड़ काटने की दी अनुमति

टाइमिंग की बात करें तो रोहतक से बस सुबह करीब साढ़े सात बजे कटड़ा के लिए रवाना होती है। गोहाना से सुबह 8 बजकर 05 मिनट, पानीपत से सुबह 9 बजकर 5 मिनट, अम्बाला से सुबह 11:30 बजे, जालन्धर से दोपहर 3 बजे, जम्मू से रात 07:00 बजे चलकर रात करीब 8 बजे कटरा पहुंचती है।

वापसी की बात करें तो कटड़ा से बस सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। जम्मू से सुबह 6 बजकर 10 मिनट, जालंधर से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट, अंबाला कैंट से शाम साढ़े चार बजे चलकर रात करीब 9 बजे दिल्ली पहुंचती है।

शनि जयंती : आज के दिन शनि देव की पूजा करने से मिलती है विशेष कृपा

वहीं, हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला (उपकेंद्र नारायणगढ़) ने कटड़ा के लिए एक नया बस रूट शुरू किया है। नारायणगढ़ – जालंधर – कटड़ा बस सर्विस शुरू की गई है। बस वाया शाहज़ादपुर, अंबाला कैंट, राजपुरा बाईपास, लुधियाना बाईपास, फगवाड़ा, जालंधर, दसुआ, मुकेरियां, पठानकोट, लखनपुर, जम्मू होकर चल रही है। वापसी में वाया पठानकोट, होशियारपुर, चंडीगढ़ चलती है।

8वीं से 12वीं पास के लिए नौकरी : देहरा रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

टाइमिंग की बात करें तो बस नारायणगढ़ से सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलती है। अंबाला कैंट से सुबह 8 बजे, जालंधर से दोपहर 12 बजे, जम्मू से शाम 5 बजे चलकर कटड़ा शाम 07:30 बजे के करीब पहुंचती है।

वापसी में कटड़ा से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होती है। जम्मू से सुबह 5 बजे, पठानकोट से सुबह साढ़े 7 बजे, होशियारपुर से सुबह , साढ़े नौ बजे और चंडीगढ़ 43 सेक्टर बस अड्डे से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर रवाना होती है।

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

जोगिंद्रनगर से लुधियाना वाया कांगड़ा HRTC बस रूट, गर्मी की भी नो टेंशन 

HRTC की मासिक आय 65 करोड़ और खर्चा 144 करोड़ रुपए-1,119 बसें कंडम

हिमाचल में रोजगार (JOBS) से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप के साथ