Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आउटसोर्स कर्मियों को सितंबर के बाद एक्सटेंशन पर क्या बोले मंत्री-जानें

कर्मचारियों को सैलरी न देने के आरोप भी किए खारिज

शिमला। हिमाचल में आउटसोर्स कर्मियों को सितंबर 2023 के बाद एक्टेंशन दी जाए या नहीं सरकार इस विचार कर रही है। यह जानकारी उद्योग मंत्री व संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में कही।

ऊना : भरे जाएंगे इलेक्ट्रीशियन, सुपरवाइजर व लैब सहायक के पद

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को आउटसोर्स के मुद्दे पर सदन खूब तपा। विपक्ष नियम 67 के तहत कोविड काल में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों को निकालने के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया, जिसे हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने खारिज कर दिया।

चर्चा न मिलने से नाराज विपक्ष नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर गया। मीडिया से बातचीत में संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विपक्ष सदन में झूठे आंकड़े पेश कर रहा है।

HPPSC Breaking : इलेक्ट्रीशियन पोस्ट कोड 973 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

 

उन्होंने कहा कि विपक्ष का आउटसोर्स कर्मियों को सैलरी न देने का आरोप गलत है। कोविड के दौरान आउटसोर्स पर रखे गए कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया है। उन्हें जून तक की सैलरी दी गई है। जल्द ही उन्हें पेंडिंग सैलरी दी जाएगी।

उन्हें 30 सितंबर तक एक्सटेंशन दी गई है। सितंबर के बाद एक्सटेंशन दी जानी है या नहीं यह मामला विचाराधीन है। जल्द इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। उन्हें निकालने के ऑर्डर नहीं दिए गए हैं, अगर ऐसा होगा तो ऑर्डर को विड्रा कर आगे पर विचार किया जाएगा।

नेगी बोले-नशा मुक्त भांग की खेती से सरकार की बढ़ेगी आय, जयराम ने उठाए सवाल

 

वहीं, सदन में हिमाचल में स्थापित उद्योगों में 80 प्रतिशत हिमाचलियों को रोजगार देने का मुद्दा भी उठा। उद्योग मंत्री ने कहा कि बद्दी बरोटीवाला में उद्योगों में ये 70 फीसदी से कम है। उन्होंने कहा कि विभाग जिन उद्योगों को टैक्स व अन्य चीजों में रिबेट देता है, वहां यह सुनिश्चित किया जाएगा, जो उद्योग इसे अमल में नहीं लाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग