शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल को लेकर माथापच्ची के बीच बड़ी खबर सामने आई है। गोकुल बुटेल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रिंसिपल एडवाइजर (आईटी) नियुक्त किया है। इनका पद कैबिनेट रैंक के बराबर होगा। इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।
सीएम के निर्णय से खफा जयराम, बोले – कांग्रेस ने बदले की भावना के साथ की शुरुआत
बता दें कि गोकुल बुटेल बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भाई पालमपुर से पूर्व विधायक कुंज बिहारी लाल बुटेल के पोते हैं। उनके पिता का नाम दिनेश बुटेल है जो बृज बिहारी लाल बुटेल के सगे भतीजे हैं।
गोकुल पालमपुर से जीते कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल के भाई हैं। वर्ष 2012 के चुनाव में गोकुल बुटेल के पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभाग की कमान थी।