रिज पर राज्य स्तरीय समारोह में सीएम सुक्खू ने किए प्रदान
शिमला। मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 30 छात्रों को लैपटॉप बांटे गए। बाकी बचे 298 छात्रों को भी जल्द लैपटॉप मिलेंगे। शिमला रिज पर मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने 30 छात्रों को लैपटॉप प्रदान किए।
क्रिकेट वर्ल्ड कप : धर्मशाला में आज से आना शुरू होंगे खिलाड़ी, सबसे पहले आ रही बांग्लादेश की टीम
समारोह में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अनाथ बच्चों के लिए उनकी सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार मदद करेगी।
अगर कोई छात्र पीएचडी, आईआईटी, आईआईएम, मेडिकल कॉलेज आदि किसी भी क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहता है तो फीस सहित होस्टल आदि का पूरा खर्च हिमाचल सरकार वहन करेगी।
मनाली-लेह मार्ग अभी भी बंद : सड़क बहाली में जुटे BRO के जवान, बर्फबारी कर रही परेशान
इसके अलावा हर साल छात्रों को 10 हजार रुपए कपड़ों के लिए दिए जाएंगे। छात्रों को प्रतिमाह 4 हजार रुपए जेब खर्च भी दिया जाएगा। 12वीं के बाद जो अनाथ युवा अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहता है तो सरकार उसे 2 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी।
एक साल में 15 दिन का एक्सपोजर टुअर भी करवाया जाएगा, जिसका सारा खर्च हिमाचल सरकार करेगी। उन्होंने माता-पिता को खो चुके बच्चों से कहा कि वे अपने आप को अकेला न समझें, सरकार आपके साथ है।
हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में सरकार महिलाओं से संबंधित भी योजनाएं लाने वाली है। अभी हिमाचल आपदा से जूझ रहा है। हमने आपदा का डट कर सामना किया। प्रयासों से आपदा से बाहर निकल रहे हैं। इस आपदा में करीब 16 हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।
प्रदेश को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिन लोगों के मकान आपदा में गिर गए हैं, उन्हें मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपए राशि देने का ऐलान किया है।
हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी
कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
मनाली में दिल्ली का पर्यटक 5 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड
डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू