Categories
TRENDING NEWS Exam Top News Himachal Latest Jobs/Career State News

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

वर्ष 2023-2024 के लिए है संभावित शेड्यूल

नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2023-2024 के लिए परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी किया है। कांस्टेबल (जीडी) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल का जनवरी, फरवरी 2023, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा, 2022 टियर वन मार्च 2023, मल्टी टास्क (नॉन टीचिंग) स्टाफ और हवलदार(सीबीआईसी एंड सीबीएन) परीक्षा 2022 टियर वन अप्रैल 2023 और सलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज 6 2023 पेपर वन मई और जून 2023 को होनी प्रस्तावित है।

Himachal: पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क

 

संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 टियर वन जून और जुलाई 2023, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा, 2023 टियर वन जुलाई, अगस्त 2023, मल्टी टास्क (नॉन टीचिंग) स्टाफ और हवलदार(सीबीआईसी एंड सीबीएन) परीक्षा 2023 टियर वन अगस्त, सितंबर 2023 में प्रस्तावित है।

कुल्लू में हादसा : सड़क से उतकर ब्यास किनारे गिरी कार, दो की गई जान

 

सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2023 टियर वन अक्टूबर 2023, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और संविदा) परीक्षा, 2023 पेपर एक अक्टूबर 2023, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2023 अक्टूबर और नवंबर 2023, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2023 भी अक्टूबर नवंबर 2023 को होनी प्रस्तावित है। अन्य परीक्षाओं की जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/12/Tentative_Calendar_30122022.pdf”]

 

मंडी : काम पर निकला था सूरज, फिसली बाइक-सिर पर लगी चोट, मौत

गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि दिल्ली पुलिस परीक्षा- 2022 में एमटीएस (सिविलियन) की भर्ती और दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2022 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष/महिला की भर्ती दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित की जाएगी।

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की जारी-यहां देखें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें