Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बोले सीएम, घबराने की नहीं जरूरत

जरूरत है केवल एहतियात बरतने की
शिमला। हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बीते कल 140 नए मामले आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 574 हो गई है। बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में है।
किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरत है केवल एहतियात बरतने की। प्रदेश में H3N2 वायरस का भी एक मामला बीते दिनों आया है। स्वास्थ्य सचिव पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सचिव इसकी रिपोर्ट उन्हें देंगे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगामी कोई दिशानिर्देश के बारे में विचार किया जा सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

शिमला पुलिस ने गहने और नकदी चोरी के दो मामले सुलझाए-3 धरे

जुन्गा के बाद टूटू मामला भी सुलझा

शिमला। हिमाचल की शिमला पुलिस चोरी के मामलों को लेकर गंभीर हो गई है। दो दिन में शिमला पुलिस ने दो मामलों को सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल: चुनाव नतीजों की तैयारी, कर्मचारियों की रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

जुन्गा के बाद पुलिस ने टूटू चोरी मामला भी सुलझा लिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी जांच जारी है। मामला पुलिस थाना वेस्ट में दर्ज हुआ था। बता दें कि शिमला के टूटू स्थित एक घर से सोने और चांदी के गहने चोरी का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच में पुलिस ने दो लोगों की संलिप्तता मामले में पाई। सबूतों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ठियोग के रहने वाले हैं।

शिमला: ERP सिस्टम को लेकर SFI का हल्ला, रैली निकाल नारेबाजी

वहीं, इससे पहले पुलिस ने जुन्गा चोरी मामला सुलझाया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना ढल्ली में दर्ज मामले के अनुसार शिमला के कोटी स्थित एक घर से सोनी गहने और पैसे चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले की जांच में कोटी निवासी एक युवक की संलिप्तता मामले में पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें