31 जनवरी और एक फरवरी को बरस सकती है आफत
शिमला। हिमाचल में मंगलवार को बादल भी छाए रहे और धूप भी सेंकने को मिली है। मौसम मिला जुला रहा है।
वहीं, बुधवार यानी 31 जनवरी और एक फरवरी, 2024 को भारी बर्फबारी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 31 जनवरी को चंबा, कुल्लू. मंडी, शिमला, कांगड़ा, लाहौल स्पीति और किन्नौर व 1 फरवरी को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी होने की संभावना है।
चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
2 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है। 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।
3, 4 फरवरी को फिर मौसम बिगड़ सकता है। अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 5 फरवरी को फिर मौसम साफ रहने के आसार हैं।
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य रहे हैं। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर भी रहे हैं।
मंगलवार को कुकुमसेरी का सबसे कम न्यूनतम तापमान -4.9 डिग्री रहा है। सोमवार को ऊना का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 23.4 डिग्री रहा है।
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें
हिमाचल : ये दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी