Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : चढ़ाई पर अचानक बैक हुआ ट्रक, पीछे थी गहरी खाई, 25 श्रद्धालु थे सवार

पैराफिट से टकराकर रुका, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा। मटौर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगड़ा के पास घाट के नजदीक एक बड़ा हादसा टल गया। यहां पर तकनीकी खराबी होने के कारण श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार यूपी के सहारनपुर से श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार रात लगभग 12 बजे रानीताल से कांगड़ा की तरफ आ रहा था।

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

घाट से पहले तीखे मोड़ पर ट्रक में तकनीकी खराब आ गई और आगे चढ़ाई होने की वजह से ट्रक अचानक पीछे की ओर चलने लगा।

गनीमत ये रही कि ट्रक खाई में नहीं गिरा बल्कि पहाड़ी के साथ लगते पैराफिट से ट्रक टकरा गया और वहीं रुक गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रक पीछे गहरी खाई में गिरता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था।

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

 

हादसे के समय ट्रक में 20 से 25 श्रद्धालु सवार थे। सभी की सांसें कुछ देर के लिए अटक गईं। ट्रक के रुकते ही सभी ने चैन की सांस ली और सुरक्षित बाहर निकले। (कांगड़ा)

हिमाचल : पटवारी और कानूनगो को स्टेट कैडर में शामिल करने के आदेश वापस
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 

SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

Breaking : हिमाचल में जिला भाषा अधिकारी स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट
कैबिनेट बैठक से पहले कृषि मंत्री चंद्र कुमार का मजाकिया अंदाज ….

हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित, जानें कारण

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर

UGC NET 2023 : एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर से शु्रू होगी परीक्षा 

हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र के लोगों को राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
हिमाचल में बड़ी कार्रवाई : 35 जुआरी 18 लाख नकदी के साथ पकड़े, केस दर्ज
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Viral news Chamba State News

चंबा-हरिद्वार HRTC बस में कारतूस मिलने का मामला, कंडक्टर ने की यह गलती

एचआरटीसी की लगेज पॉलिसी की अवहेलना की

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से हरिद्वार जा रही HRTC बस में से 325 कारतूस बरामदी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये कारतूस शूटिंग गन (Sports) से संबंधित थे। जिस व्यक्ति ने चंबा से इन्हें भेजा उसके पास इनका लाइसेंस है।

चांद के बाद अब सूर्य की ओर भारत : ISRO के Aditya-L1 की कामयाब लॉन्चिंग

मामला सामने आने के बाद उक्त व्यक्ति सहारनपुर पहुंचा और पुलिस के समक्ष लाइसेंस पेश किया। इसके बाद कोई मामला नहीं बनने पर सहारनपुर पुलिस ने कंडक्टर को छोड़ दिया।

हालांकि, प्रबंधन पॉलिसी के खिलाफ विस्फोटक सामग्री ले जाने और सामान की टिकट न काटे जाने पर एचआरटीसी प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

शिमला : सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर की होगी भर्ती, 10वीं पास ले सकते हैं भाग

 

बता दें कि दोपहर 2:30 बजे चंबा से हरिद्वार के लिए HRTC बस रवाना होती है। गुरुवार को चंबा में किसी व्यक्ति ने कंडक्टर को एक पार्सल दिया और पार्सल सहारनपुर देना था। यहां आपको बता दें कि इसे कूरियर के माध्यम से नहीं भेजा गया था।

कंडक्टर अपने बूते ही इसे लेकर जा रहा था। देर रात जब बस सहारनपुर के पास सरसावा नामक स्थान पर पहुंची तो यूपी पुलिस ने उसे रोक लिया। यूपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंडक्टर अपने साथ कोई संदिग्ध वस्तु ले जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के विदेश जाने को लेकर फैलाई जा रही अफवाह, शिकायत दर्ज

 

तलाशी के दौरान बस से 325 कारतूस बरामद किए। कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि चंबा से एक व्यक्ति ने यह पार्सल भेजा है। कंडक्टर ने पार्सल भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता पुलिस को बताया। चंबा में उक्त व्यक्ति से संपर्क किया।

सूचना मिलने के बाद व्यक्ति मौके पर पहुंचा और पुलिस को लाइसेंस दिखाया। व्यक्ति ने बताया कि वह शूटिंग गन के कारतूस सप्लाई करता है। इसके बाद किसी भी तरह का मामला न बनने पर पुलिस ने कंडक्टर को छोड़ दिया।

बैजनाथ : पुलिस स्टेशन बीड़ का शुभारंभ, चार पंचायतें शामिल, इस नंबर पर करें संपर्क

वहीं, पुलिस ने बेशक कंडक्टर को छोड़ दिया, लेकिन कंडक्टर ने HRTC की लगेज पॉलिसी की अवहेलना की है। नियम के अनुसार अगर कोई सामान HRTC बस से भेजा जाता है तो उसे कूरियर के माध्यम से भेजा जाएगा या कंडक्टर टिकट काटेगा।

वहीं, HRTC की लगेज पॉलिसी के तहत किसी भी प्रकार का एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन, कारतूस आदि विस्फोटक सामान बस में नहीं ले जाया जा सकता है। इसे न कूरियर से भेज सकते हैं और न कोई कंडक्टर अपने स्तर पर ले जा सकता है।

हिमाचल में 13 पुलिस अधिकारी बदले, IG जहूर जैदी को मिली तैनाती

 

एक तो कंडक्टर नियमों के खिलाफ विस्फोटक सामान लेकर गया और टिकट भी नहीं काटी। ऐसे में कंडक्टर ने दो गलतियां कीं। अगर कंडक्टर टिकट भी काटता तब भी इसे नहीं ले जा सकता था।

अगर कंडक्टर को पता नहीं था कि पार्सल में क्या सामान है तो वह सामान देख सकता है, तभी लेकर जाना चाहिए था। HRTC की लगेस पॉलिसी में साफ तौर पर लिखा है कि क्या सामान भेजा जा रहा है, भेजने वाले को बताना होगा और ले जाने वाले को भी मालूम होना चाहिए। इसी के चलते निगम प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया।

हिमाचल सरकार ने किया 33 सहायक आबकारी आयुक्तों का तबादला, कौन कहां भेजा पढ़ें

 

वहीं, इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। यह मामला मात्र नियमों की अवहेलना और चंद पैसों से जुड़ा है। क्षेत्रिय प्रबंधन चंबा ने फोन पर हुई बात में बताया कि कंडक्टर नियमों के खिलाफ विस्फोटक सामग्री लेकर जा रहा था और टिकट भी नहीं काटी थी।

हिमाचल में जल्द लीगल होगी भांग की खेती : रिपोर्ट तैयार, अब सरकार लेगी फैसला

उन्होंने बताया कि HRTC बस में सामान भेजने की सुविधा लोगों को दी है। पर एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल, केरोसीन आदि  विस्फोटक सामग्री नहीं ले जाई जा सकती है। कारतूस भी इसमें ही आते हैं।  सामान भेजने से पहले क्या सामान भेजा जा रहा है कि यह भी सुनिश्चित किया जाता है। पर कंडक्टर ने नियमों से विपरीत जाकर काम किया है। इसके चलते कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

 

गंभरोला खड्ड मामला : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित, 7 दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट

 

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित, गीतांजलि मेहता होंगी प्रदेश सह संयोजक

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Chamba State News

चंबा से हरिद्वार जा रही HRTC बस में से 325 कारतूस बरामद, कंडक्टर सस्पेंड

सहारनपुर में यूपी पुलिस ने तलाशी के दौरान पकड़ा

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से हरिद्वार जा रही HRTC बस में से 325 कारतूस बरामद किए गए हैं। सहारनपुर के सरसावा नामक स्थान के पास यूपी पुलिस ने HRTC बस के कंडक्टर से 325 कारतूस बरामद किए।

मामले की सूचना मिलने के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस कंडक्टर को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है।

कांगड़ा : गगल में केमिस्ट शॉप पर छापा, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद, एक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे चंबा से हरिद्वार के लिए HRTC बस रवाना हुई। देर रात बस को सहारनपुर के पास सरसावा नामक स्थान पर यूपी पुलिस ने रोक लिया। यूपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंडक्टर अपने साथ कोई संदिग्ध वस्तु ले जा रहा है।

पुलिस ने कंडक्टर से पूछताछ की और तलाशी के दौरान 325 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने कंडक्टर से उसे भेजने वाले का नाम पता भी पूछा जिसके बारे में कंडक्टर ने पुलिस को पूरी जानकारी दे दी है।

हिमाचल में जल्द लीगल होगी भांग की खेती : रिपोर्ट तैयार, अब सरकार लेगी फैसला

आगामी पूछताछ के लिए पुलिस कंडक्टर को अपने साथ ले गई। बीच रास्ते में बिना कंडक्टर सवारियों से भरी बस खड़ी हो गई। इसके बारे में चालक मघरदीन ने चंबा के ड्यूटी इंचार्ज को जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक को बताया जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ में संपर्क करके बस में कंडक्टरकी अस्थायी व्यवस्था करवाई।

हिमाचल सरकार ने किया 33 सहायक आबकारी आयुक्तों का तबादला, कौन कहां भेजा पढ़ें

इसके बाद HRTC बस सवारियों को लेकर हरिद्वार रवाना हुई। HRTC के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि कंडक्टर से यूपी पुलिस ने कारतूस बरामद किए हैं। निगम ने कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को निलंबित कर दिया है।

हिमाचल डीजीपी डिस्क अवॉर्ड : 304 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित-पढ़ें लिस्ट 

सचिवालय के बाहर कोविड वॉरियर्स का हल्ला बोल, मुख्यमंत्री से मांगी सेवा विस्तार की गारंटी

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे 40 पद, क्लर्क के 15 पदों पर होगी भर्ती

 

बिलासपुर : गंभरोला खड्ड का पानी हुआ लाल, फैक्ट्री सील, सैंपल लिए

 

 

भाजपा सोशल मीडिया विभाग की टीम घोषित, गीतांजलि मेहता होंगी प्रदेश सह संयोजक