Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शहीद विजय कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अंतिम संस्कार में पहुंचे

शिमला। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हुए हवलदार विजय कुमार गौतम का उनके पैतृक गांव डिमणी में आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद विजय को अंतिम विदाई दी। विजय न सिर्फ अपने परिवार को अकेला छोड़ गया बल्कि उन सभी युवाओं का भी साथ छोड़ गया जिनको वह सेना भर्ती के लिए प्रेरित करता था ट्रेनिंग देता था।

कांगड़ा : जयसिंहपुर उपमंडल में इन छात्रों के लिए कल बंद रहेंगे स्कूल

हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला पहुंची। विजय कुमार की पार्थिव देह को हेलीकॉटर के माध्यम से शिमला के अन्नाडेल मैदान में उतारा गया। यहां पर शहीद विजय कुमार को आर्मी जवानों द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इसके बाद देह को पैतृक गांव रवाना किया गया। जवान विजय कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी के रहने वाले थे। विजय की पार्थिव देह पहुंचते ही विजय कुमार अमर रहे के नारों से पूरा डिमणी गांव गूंज उठा।

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

घर पर विजय के मां-बाप और पत्नी ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शहीद हवलदार विजय कुमार गौतम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 6 साल के बेटे ने विजय को मुखाग्नि दी। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धांजलि दी।

बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।

पालमपुर : रेट लिस्ट न लगाने पर तीन दुकानदारों पर कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक सब्जी जब्त

विजय कुमार ने दाड़गी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। विजय बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। खेल में वह शुरू से ही अव्वल थे। स्कूल में राज्य स्तर पर उन्होंने कबड्डी व खो-खो खेला। सेना में भी कई मेडल इन्होंने खेल में जीते।

Breaking : हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

विजय कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उनकी मां ने बकरियां पालकर उनकी पढ़ाई का खर्चा निकाला और फिर बड़ी मेहनत के बाद उन्हें सेना में भर्ती करवाया। विजय कुमार न केवल पढ़ाई में अव्वल थे, बल्कि खेलों में भी उनका रुझान था।

भारतीय सेना में भर्ती होते ही विजय कुमार ने न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाली बल्कि वे गांव के बच्चों को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। विजय कुमार जब भी छुट्टियों में आते तो युवाओं को सेना भर्ती की ट्रेनिंग देते और साथ ही उन्हें खेलों की भी जानकारी देते थे।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल बिंदू ने युनम चोटी की फतह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल ने खो दिया अनमोल रत्न : डिमणी वासी हमेशा याद रखेंगे विजय की शहादत

पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह, होगा अंतिम संस्कार

शिमला। लद्दाख के लेह में शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हुए हिमाचल के हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला के अन्नाडेल पहुंची।

यहां से सड़क मार्ग के द्वारा उनकी देह को उनके पैतृक गांव डिमणी ले जाया गया जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिमला पहुंची शहीद विजय कुमार की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग

शनिवार को सेना की गाड़ी लेह में 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 9 जवानों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में शिमला जिला का जवान हवलदार विजय कुमार गौतम भी शहीद हुआ।

सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं जिसमें 34 जवान सवार थे। शहीद जवान विजय कुमार गौतम पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी का रहने वाला था।

अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट : साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज

बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।

विजय कुमार गौतम के भाई राजकुमार ने कहा कि आज हमारे गांव डिमणी ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। बचपन से ही विजय शिक्षा के साथ खेल में भी अव्वल रहता था। उन्होंने 12वीं के बाद सेना में सेवाएं देना आरंभ की और आज देश के लिए शहादत दी है।

मंडी कौल डैम : 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाले सतलुज में फंसे 10 लोग

उनकी शहादत को हमेशा यह देश याद रखेगा वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों, पत्नी व बूढ़े माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनकी इस शहादत को पूरा गांव नमन करता है।

नेहरा ग्राम पंचायत की प्रधान मीरा शर्मा ने कहा कि विजय कुमार गौतम 2007 से सेना में सेवाएं दे रहे रहे थे। लद्दाख में दुर्घटना में वह देश के लिए शहीद हो गए और अपने पीछे डेढ़ व 6 वर्ष के बेटे, माता-पिता तथा पत्नी को छोड़ गए। वह एक ऐसा बेटा था जो सभी गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने जे लिए प्रेरित करता था।

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला पहुंची शहीद विजय कुमार की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग

शिमला। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हुए जवान विजय कुमार की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला पहुंची। हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह को हेलीकॉटर के माध्यम से शिमला के अन्नाडेल मैदान में उतारा गया।

यहां पर शहीद विजय कुमार को आर्मी जवानों द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शिमला में हवलदार विजय कुमार गौतम के अंतिम दर्शन करने कई लोग पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।

मंडी कौल डैम : 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाले सतलुज में फंसे 10 लोग

जवान विजय कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी के रहने वाले थे। विजय के पैतृक गांव में कुछ ही देर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना की ओर से शनिवार को विजय के शहीद होने की आधिकारिक जानकारी परिवार को दी गई थी।

विजय के परिवार वालों को जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली घर में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे-छोटे दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ चुका है लेकिन उन्हें ये मालूम तक नहीं कि आखिर हुआ क्या है।

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

रिश्तेदार और गांव के लोग विजय के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।