Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शहीद विजय कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अंतिम संस्कार में पहुंचे

शिमला। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हुए हवलदार विजय कुमार गौतम का उनके पैतृक गांव डिमणी में आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद विजय को अंतिम विदाई दी। विजय न सिर्फ अपने परिवार को अकेला छोड़ गया बल्कि उन सभी युवाओं का भी साथ छोड़ गया जिनको वह सेना भर्ती के लिए प्रेरित करता था ट्रेनिंग देता था।

कांगड़ा : जयसिंहपुर उपमंडल में इन छात्रों के लिए कल बंद रहेंगे स्कूल

हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला पहुंची। विजय कुमार की पार्थिव देह को हेलीकॉटर के माध्यम से शिमला के अन्नाडेल मैदान में उतारा गया। यहां पर शहीद विजय कुमार को आर्मी जवानों द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इसके बाद देह को पैतृक गांव रवाना किया गया। जवान विजय कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी के रहने वाले थे। विजय की पार्थिव देह पहुंचते ही विजय कुमार अमर रहे के नारों से पूरा डिमणी गांव गूंज उठा।

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

घर पर विजय के मां-बाप और पत्नी ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शहीद हवलदार विजय कुमार गौतम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 6 साल के बेटे ने विजय को मुखाग्नि दी। PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे और शहीद को श्रद्धांजलि दी।

बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।

पालमपुर : रेट लिस्ट न लगाने पर तीन दुकानदारों पर कार्रवाई, एक क्विंटल से अधिक सब्जी जब्त

विजय कुमार ने दाड़गी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। विजय बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। खेल में वह शुरू से ही अव्वल थे। स्कूल में राज्य स्तर पर उन्होंने कबड्डी व खो-खो खेला। सेना में भी कई मेडल इन्होंने खेल में जीते।

Breaking : हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

विजय कुमार गरीब परिवार से संबंध रखते थे। उनकी मां ने बकरियां पालकर उनकी पढ़ाई का खर्चा निकाला और फिर बड़ी मेहनत के बाद उन्हें सेना में भर्ती करवाया। विजय कुमार न केवल पढ़ाई में अव्वल थे, बल्कि खेलों में भी उनका रुझान था।

भारतीय सेना में भर्ती होते ही विजय कुमार ने न केवल अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाली बल्कि वे गांव के बच्चों को भी सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। विजय कुमार जब भी छुट्टियों में आते तो युवाओं को सेना भर्ती की ट्रेनिंग देते और साथ ही उन्हें खेलों की भी जानकारी देते थे।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल बिंदू ने युनम चोटी की फतह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल ने खो दिया अनमोल रत्न : डिमणी वासी हमेशा याद रखेंगे विजय की शहादत

पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह, होगा अंतिम संस्कार

शिमला। लद्दाख के लेह में शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हुए हिमाचल के हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला के अन्नाडेल पहुंची।

यहां से सड़क मार्ग के द्वारा उनकी देह को उनके पैतृक गांव डिमणी ले जाया गया जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शिमला पहुंची शहीद विजय कुमार की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग

शनिवार को सेना की गाड़ी लेह में 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें 9 जवानों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में शिमला जिला का जवान हवलदार विजय कुमार गौतम भी शहीद हुआ।

सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं जिसमें 34 जवान सवार थे। शहीद जवान विजय कुमार गौतम पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी का रहने वाला था।

अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए नई अपडेट : साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज

बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।

विजय कुमार गौतम के भाई राजकुमार ने कहा कि आज हमारे गांव डिमणी ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। बचपन से ही विजय शिक्षा के साथ खेल में भी अव्वल रहता था। उन्होंने 12वीं के बाद सेना में सेवाएं देना आरंभ की और आज देश के लिए शहादत दी है।

मंडी कौल डैम : 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाले सतलुज में फंसे 10 लोग

उनकी शहादत को हमेशा यह देश याद रखेगा वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों, पत्नी व बूढ़े माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनकी इस शहादत को पूरा गांव नमन करता है।

नेहरा ग्राम पंचायत की प्रधान मीरा शर्मा ने कहा कि विजय कुमार गौतम 2007 से सेना में सेवाएं दे रहे रहे थे। लद्दाख में दुर्घटना में वह देश के लिए शहीद हो गए और अपने पीछे डेढ़ व 6 वर्ष के बेटे, माता-पिता तथा पत्नी को छोड़ गए। वह एक ऐसा बेटा था जो सभी गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने जे लिए प्रेरित करता था।

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, जानने को पढ़ें खबर

हिमाचल पुलिस के SI की बेटी नीलम मंढोत्रा जियो कंपनी में डिप्टी मैनेजर नियुक्त, 33 लाख पैकेज

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला पहुंची शहीद विजय कुमार की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग

शिमला। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में वीर गति को प्राप्त हुए जवान विजय कुमार की पार्थिव देह सोमवार सुबह शिमला पहुंची। हवलदार विजय कुमार गौतम की पार्थिव देह को हेलीकॉटर के माध्यम से शिमला के अन्नाडेल मैदान में उतारा गया।

यहां पर शहीद विजय कुमार को आर्मी जवानों द्वारा पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शिमला में हवलदार विजय कुमार गौतम के अंतिम दर्शन करने कई लोग पहुंचे और उनको श्रद्धांजलि दी।

मंडी कौल डैम : 8 घंटे बाद सुरक्षित निकाले सतलुज में फंसे 10 लोग

जवान विजय कुमार पुत्र बाबूराम शर्मा शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी के रहने वाले थे। विजय के पैतृक गांव में कुछ ही देर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेना की ओर से शनिवार को विजय के शहीद होने की आधिकारिक जानकारी परिवार को दी गई थी।

विजय के परिवार वालों को जैसे ही उनकी मौत की खबर मिली घर में मातम पसर गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। छोटे-छोटे दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ चुका है लेकिन उन्हें ये मालूम तक नहीं कि आखिर हुआ क्या है।

हिमाचल : भूमिहीन लोगों को भूमि आबंटित करने के साथ मकान बनाने में भी सहयोग करेगी सरकार

रिश्तेदार और गांव के लोग विजय के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बलिदानी विजय कुमार के घर में उनके माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे हैं। विजय का एक बड़ा भाई भी है। विजय का बड़ा बेटा 6 साल का है जबकि छोटा बेटा महज डेढ़ साल का है।

विजय कुमार ने दाड़गी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके बाद वह सेना में भर्ती हो गए थे। विजय बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखते थे। खेल में वह शुरू से ही अव्वल थे। स्कूल में राज्य स्तर पर उन्होंने कबड्डी व खो-खो खेला। सेना में भी कई मेडल इन्होंने खेल में जीते।

शिमला : बलिदानी विजय के घर में पसरा मातम, दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS ACCIDENT Top News Himachal Latest Shimla State News

लेह सड़क हादसे में हिमाचल के जवान विजय कुमार ने गंवाई जान

मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया
शिमला। आपदा के बीच हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ी दुखद खबर है। लद्दाख के लेह जिला में हुए सड़क हादसे में हिमाचल के एक जवान की भी मौत हुई है।
लद्दाख सड़क हादसे में शिमला (ग्रामीण) का जवान विजय कुमार भी शहीद हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने परिवार को इसकी सूचना दी है। हवलदार विजय कुमार पुत्र बाबू राम शर्मा निवासी शिमला ग्रामीण की ग्राम पंचायत नेहरा की तहसील सुन्नी के गांव डिमणी की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है।
लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लद्दाख के कियारी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में शहीद हुए शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा के सैनिक विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया है जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

बता दें कि लद्दाख के लेह जिला में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है।  हादसे में भारतीय सेना ने 9 बहादुर जवानों को खो दिया है। हादसे में हरियाणा के चार, हिमाचल, पंजाब, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का एक-एक जवान शहीद हुआ है।

शनिवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई जा गिरा। हादसे में दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवानों की मौत हो गई।

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में नायब सूबेदार रमेश लाल, हवलदार महेंद्र सिंह, हवलदार विजय कुमार, नायक एन चंद्र शेखर, नायक तेजपाल, गनर मनमोहन, गनर अंकित, गनर तरनदीप सिंह और गनर भोटी वैभव शामिल हैं।

अविनाश नेगी का पूरा परिवार जा रहा था शिव मंदिर, एक बहाने ने बचा ली बाकियों की जान

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी। इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

लद्दाख में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर दुर्घटना हुई है। सेना का वाहन खाई में गिर गया था। जवान कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे।

मंडी जिला में महत्वपूर्ण सड़कों की अपडेट : कुल्लू वाया पंडोह एनएच बंद

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीडी नित्या ने बताया कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे। ये वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गया।

पुलिस की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां आठ कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद एक और जवान की मौत हो गई। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

ट्रैक्टर में सवार होकर टांडा गांव पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

लेह हादसे में जान गंवाने वाले इन बहादुर जांबाजों को सलाम, 9 ने तोड़ा है दम

लेह। लद्दाख के लेह जिला में शनिवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में भारतीय सेना ने 9 बहादुर जवानों को खो दिया है। शनिवार शाम सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई जा गिरा। हादसे में दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवानों की मौत हो गई।

हादसे में हरियाणा के चार, हिमाचल, पंजाब, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र का एक-एक जवान शहीद हुआ है।

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा गया।

हादसे में जान गंवाने वालों में नायब सूबेदार रमेश लाल, हवलदार महेंद्र सिंह, हवलदार विजय कुमार, नायक एन चंद्र शेखर, नायक तेजपाल, गनर मनमोहन, गनर अंकित, गनर तरनदीप सिंह और गनर भोटी वैभव शामिल हैं।

अविनाश नेगी का पूरा परिवार जा रहा था शिव मंदिर, एक बहाने ने बचा ली बाकियों की जान

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी। इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

लद्दाख में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर दुर्घटना हुई है। सेना का वाहन खाई में गिर गया था। जवान कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे।

मंडी जिला में महत्वपूर्ण सड़कों की अपडेट : कुल्लू वाया पंडोह एनएच बंद

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीडी नित्या ने बताया कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे। ये वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गया।

पुलिस की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां आठ कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद एक और जवान की मौत हो गई। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News KHAS KHABAR National News

बड़ा हादसा : लेह में खाई में गिरा सेना का वाहन, 9 जवानों की गई जान

लेह। लद्दाख के लेह जिला से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को लेह में एक बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई जा गिरा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो जूनियर कमिशन ऑफिसर और सात जवान की मौत हो गई।

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुआ है। फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है।

हादसे में मरने वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ शामिल हैं। इसके अलावा एक जवान के घायल होने की खबर है।

अविनाश नेगी का पूरा परिवार जा रहा था शिव मंदिर, एक बहाने ने बचा ली बाकियों की जान

सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी। इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

लद्दाख में एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि क्यारी शहर से 7 किमी दूर दुर्घटना हुई है। सेना का वाहन खाई में गिर गया था। जवान कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे।

मंडी जिला में महत्वपूर्ण सड़कों की अपडेट : कुल्लू वाया पंडोह एनएच बंद

लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीडी नित्या ने बताया कि सेना के वाहन में 10 जवान सवार थे। ये वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह खाई में गिर गया।

पुलिस की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल ले जाया गया, जहां आठ कर्मियों को मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद एक और जवान की मौत हो गई। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिमाचल में दो दिन ऑरेंज अलर्ट : भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

बिलासपुर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, तीन की गई जान

कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाले शव

बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट पुलिस स्टेशन के तहत धारकांशी में एक दिल्ली नंबर की का अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन की मौत हुई है।

नूरपुर बीएसएफ जवान मामला : 40 से 45 लाख कर्ज, ऑनलाइन गेम की लत ने किया बर्बाद

बता दें कि स्वारघाट पुलिस को धारकांशी में दिल्ली नंबर की कार के गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची। वहीं, आपदा के लिए तैनात भी जवान भी मौके पर पहुंचे। स्वारघाट पुलिस और आपदा प्रबंधन के लिए तैनात जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकाला। कार में दो युवक और एक युवती सवार थीं। मृतकों की पहचान सचिन, पिंटू व खुशी के तौर पर हुई है। सभी नोएडा दिल्ली निवासी बताए जा रहे हैं।

रिकांगपिओ से शिमला जा रही HRTC बस पर अचानक गिरी चट्टानें

कुल्लू से मनाली आने-जाने के लिए सड़क मार्ग तय, जानिए कैसे होगी आवाजाही

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव

पूर्व विधायक खूब राम का निधन, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के शिमला जिले में बड़ा हादसा, तीन की गई जान, एक घायल

चिड़गांव-खाबल मार्ग पर हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला में वीरवार का दिन हादसों भरा रहा है। कोटखाई में कार पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई है तो चिड़गांव खाबल मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से तीन की मौत हुई है और एक घायल है। हादसा वीरवार देर रात हुआ है।

शिमला-मंडी नेशनल हाईवे पर घंडल ब्रिज वाहनों की आवाजाही को खुला

दुर्गम क्षेत्र होने के कारण प्रशासन को राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।मृतकों के नाम और पते पता नहीं चल पाएं हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

शिमला : खाई में गिरी कार, खाबली पंचायत उपप्रधान सहित तीन की गई जान

रिकांगपिओ से शिमला जा रही HRTC बस पर अचानक गिरी चट्टानें

कुल्लू से मनाली आने-जाने के लिए सड़क मार्ग तय, जानिए कैसे होगी आवाजाही

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

पांवटा साहिब में बड़ा हादसा : गुरुद्वारे की छत गिरने से एक की गई जान-दो घायल

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

पांवटा साहिब। हिमाचल के सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। पांवटा साहिब में गुरुद्वारे की छत गिरने से एक की मौत हुई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया।

बता दें कि वीरवार शाम करीब सवा आठ बजे पांवटा साहिब गुरुद्वारे की छत गिर गई। इसकी चपेट में आने से मिलनदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गड़ीबाटा हरिद्वार उत्तराखंड की मौत हो गई। वहीं, मोंटू पुत्र बाबू राम निवासी भारतपुर राजस्थान और अनमोल पुत्र बक्शीश निवासी गड़ीबाटा हरिद्वार घायल हुए हैं। घायलों को पांच हजार रुपए फौरी राहत दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंडी-कैहनवाल सड़क पर दरकी पहाड़ी, 6 इंच का पड़ा गैप, सावधानी से करें सफर

बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में इन दिनों निर्माण कार्य चला है। हरिद्वार गेड़ीबाटा खाता गुरुद्वारा से कई सेवादार सेवा करने पहुंचे थे। मृतक और घायल भी सेवा करने पहुंचे थे। पांवटा साहिब गुरुद्वारे के बाहर की तरफ बना छज्जा अचानक गिर गया। छज्जा उनके ऊपर गिरा।

सीएम सुक्खू ने माता बगलामुखी मंदिर में नवाया शीश

हमीरपुर में अनधिकृत तरीके से पौधे बेचने वालों की खैर नहीं-होगी कार्रवाई

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, दुल्हन के भाई सहित चार की गई जान

खनाश और शलून कैंची के बीच हुआ हादसा

शिमला। हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में दुल्हन के भाई सहित चार लोगों की मौत हुई है। हादसा रामपुर उपमंडल के खनाश और शलून कैंची के बीच हुआ है। यहां पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। कार सवार विदाई के बाद दुल्हन को ससुराल छोड़कर वापस घर जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति, एक युवक और दो युवतियों की जान गई है।

Breaking : हिमाचल की सुक्खू सरकार ने IAS और HAS अधिकारी बदले-पढ़ें लिस्ट

बता दें कि रामपुर क्षेत्र के कलेड़ा से बारात चकली गांव गई थी। दुल्हन को विदा कर बारात वापस कलेड़ा चली गई। दुल्हन का भाई अविनाश मेहता (24) पुत्र देवेंद्र मेहता निवासी चकली और अन्य रिश्तेदार संदीप (40) पुत्र चेतराम, हिमानी (19) पुत्री दलीप सिंह, सुमन (22) पुत्री भाग चंद और शिवानी (22) पुत्री दलीप सिंह तीनों निवासी कुखी दरकाली भी कलेड़ा गए थे। हिमानी और शिवानी दोनों बहनें हैं। दुल्हन को कलेड़ा छोड़ने के बाद सभी कार में सवार होकर चाकली की तरफ लौट रहे थे।

चंबा : सलूणी क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जोखिम में जान, वायरल हो रहा वीडियो

बुधवार सुबह खनाश और शलून कैंची के बीच चालक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दुल्हन के भाई अविनाश, संदीप, हिमानी और सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवानी गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल ले जाया गया है। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डीएसपी रामपुर शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि की है।

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग