Categories
Himachal Latest Shimla State News

भाजपा प्रवक्ता बोले- महिलाओं का दर्द समझें प्रतिभा सिंह, 1500 का वादा करें पूरा

4000 करोड़ की बनती है देनदारी
शिमला। मंडी जिला से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह क्षेत्र से पिछले साढ़े चार साल से गायब थीं और आज क्षेत्रों के लोगों की हमदर्द बनी फिर रही हैं। हम तो उनसे केवल यह अनुरोध करते हैं कि जो महिलाओं को उन्होंने 1500 रुपए देने का वादा किया था, उसको पूरा करें। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कही।
हिमाचल : बद्दी व कालाअंब की हवा सबसे दूषित, शिमला की एयर क्वालिटी सबसे अच्छी
उन्होंने कहा कि आज एक वर्ष में 4000 करोड़ की देनदारी इन भोली भाली महिलाओं के प्रति हो गई है। प्रतिभा सिंह आप भी एक महिला हैं और आपको भी महिलाओं का दर्द समझना चाहिए।
हिमाचल में वेटरनरी ऑफिसर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी-जानें नई डेट
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी में एक मूर्ति की तरह बनकर रह गई हैं, करना कुछ चाहते हैं पर काम कोई और ही कर जाता है। कांग्रेस पार्टी एक मौकापरस्त और झूठ बोलने वाली पार्टी है। जब से कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता संभाली हैं, तब से केवल मात्र झूठ बोल रही है।
NCERT की किताबों में India की जगह होगा भारत, प्रस्ताव स्वीकार
कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिस प्रकार से मंडी में 31 करोड़ रुपए की राशि बांट रहे हैं, वो राशि केंद्र द्वारा भेजी गई है। इसके तथ्य हमारे पास हैं, सीएम सुक्खू केवल बयानबीर बने फिर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि शायद कांग्रेस के नेताओं को यह तकलीफ है कि मंडी जिले से केवल एक ही विधानसभा सीट उनकी झोली में आई है और उनकी सांसद प्रतिभा सिंह को भी यही तकलीफ है कि मंडी संसदीय क्षेत्र ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया।
जनता का साथ ना देना एक नेता के लिए ग्राफ गिरने जैसा होता है। प्रतिभा सिंह को आगामी लोक सभा चुनाव से डर लग रहा है।
आज कांग्रेस के नेता मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रहे हैं, चले चलाए कॉलेज यूनिवर्सिटी को ठप करने का काम कर रहे हैं। सड़कें ना ठीक करके जनता को असुविधा प्रदान कर रहे हैं। आज सड़कें खुद बोल रही हैं कि हमारे हाल क्या हैं, कुछ चीजें छुपती नहीं हैं।
पालमपुर : जिम में कसरत करते समय युवक को आया साइलेंट हार्ट अटैक, गई जान
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में जाकर छात्रों से इंटरैक्शन करेंगे अधिकारी, हो रहा विचार

 

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक महिला सहित सात गिरफ्तार

शिमला : नवरात्र पर भी फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी से कम रही ऑक्यूपेंसी 

 

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से
ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना
हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news