Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

15 मई को होगा शिमला नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। सप्ताह भर के दिल्ली और कर्नाटक दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला लौट आए हैं। शिमला पहुंचने पर मुख्यमंत्री सीधा कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जवाहर बाल मंच के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे और देश भर से आए डेलीगेट को संबोधित किया।

पालमपुर: बोरी में भर गाड़ी में डाल चला था ठिकाने लगाने, 2 हजार का जुर्माना

 

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि दिल्ली में राजनीतिक दौरे व कर्नाटक प्रचार के लिए गए थे, जिसके बाद आज शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर 14 तारीख को बैठक रखी गई है। 15 मई को शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा और नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

हिमाचल में तापमान के हाल, कब बिगड़ेगा मौसम-येलो अलर्ट क्यों जारी-पढ़ें

 

बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। 34 वार्डों में से 24 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 9 पर भाजपा और एक पर सीपीआईएम का प्रत्याशी जीता है। नगर निगम में अब कांग्रेस का मेयर और डिप्टी मेयर होगा। चुनाव परिणाम 2 मई को निकल चुके हैं। पर रिजल्ट के 8 दिन बाद भी मेयर और डिप्टी मेयर पर संशय बरकरार है।

हिमाचल: अप्रैल तक पहुंचे 55 लाख पर्यटक, इस बार रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

 

मेयर पद की दौड़ में छोटा शिमला वार्ड से जीते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से खास शामिल हैं। वहीं, नगर निगम में महिलाओं की ज्यादा संख्या के चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने महिला को मेयर या डिप्टी मेयर में से एक पद देने की वकालत की है।

पालमपुर चोरी मामला : 60 घंटे बाद भी कांगड़ा पुलिस खाली हाथ-छानबीन जारी

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ही जीत होगी, क्योंकि महंगाई, बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दे कर्नाटका में भी हावी रहे हैं, जिसको देखते हुए कर्नाटक की जनता कांग्रेस पार्टी के साथ जाएगी। एग्जिट पोल भी कांग्रेस के पक्ष में ही आए हैं।

हिमाचल की बेटी सीनियर कैप्टन रवीना को इंडिगो एयरलाइंस ने किया सम्मानित

 

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें