शिमला। साल का पहला त्योहार लोहड़ी हिमाचल प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोहड़ी पर्व पर लोग बाजार में खरीदारी करते नजर आए। वहीं इस वर्ष लोगों में मकर संक्रांति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है कि कब वह शाही स्नान कर व्रत रखें और दान करें।
पंचांग के अनुसार इस वर्ष भी मकर सक्रांति का पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाएगा। वहीं, दोनों त्योहारों को लेकर तिल, मूंगफली, गच्चक, रेवड़ी व बादाम के बने आइटम लोगों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। राजधानी में इस मौके पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से रात 7:40 तक रहेगा।
हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला
पंडित उमेश नोटियाल ने बताया कि लोहड़ी का पर्व इस वर्ष आज है। लोहड़ी पूजन का शुभ मुहर्त शाम 5:38 से रात 7:40 तक रहेगा। पूरे विधि विधान से इस समय के बीच लोहड़ी का पूजन शुभ रहेगा। वहीं, उन्होंने मकर संक्रांति की तिथि को लेकर चल रहे संशय को लेकर कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति है।
OPS के नाम पर कर्मचारियों को ठगा, सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल : जयराम ठाकुर
उन्होंने कहा कि शास्त्रों और पंचांग के अनुसार यह पर्व रविवार को ही मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य की उत्तरायण गति प्रारंभ होती है, इसलिए इसको उत्तरायणी भी कहते हैं दक्षिणायन को देवताओं की रात्रि यानी नकारात्मकता का प्रतीक और उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है।
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी न होने की क्या है वजह, क्यों पड़ी रही इतनी धुंध-जानें
इसलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का व्रत किया जा सकता है और इस दिन तीर्थस्थलों में स्नान का विशेष महत्व है। दान पुण्य करने वाले लोग 15 जनवरी को भी दान कर सकते हैं।