Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Shimla State News

WPL 2023: हिमाचल की इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, रेणुका ठाकुर रहीं सबसे महंगी

ऑक्शन में चित्रा जम्वाल, सुष्मिता और वसुवी फिस्टा  के हाथ लगी निराशा

शिमला। भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस कड़ी में महिला प्रीमियर लीग का आयोजन करने का फैसला लिया है। महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें हिमाचल की महिला क्रिकेटर्स पर जमकर धनवर्षा हुई है। ऑक्शन में शिमला के रोहड़ू की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है।

नूरपुर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

रेणुका का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें बेस प्राइज से तीन गुना अधिक कीमत मिली। इसके अलावा, शिमला के सुन्नी की विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा के लिए 60 लाख रुपये की बोली लगी। वहीं, शिमला के ठियोग की तनुजा कंवर को 50 लाख रुपये में खरीदा गया। दोनों ही खिलाड़ियों को गुजरात की टीम ने खरीदा है। इनका बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये था।

हिमाचल के लिए खेलने वाली पंजाब की ऑलराउंडर हरलीन देओल को भी गुजरात ने 40 लाख रुपये में खरीदा। हरलीन को बेस प्राइज ही मिला है। उधर, हिमाचल की खिलाड़ी चित्रा जम्वाल, सुष्मिता और वसुवी फिस्टा को ऑक्शन में निराशा लगी। फिलहाल, उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है।

चैत्र मास मेले, बाबा बालक नाथ मंदिर में क्या रहेंगी व्यवस्थाएं-पढ़ें खबर

ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत थी दांव पर…

बता दें कि इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

ऑक्शन में 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा।

मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

WPL 2023 : हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को मिले डेढ़ करोड़, RCB ने खरीदा

हिमाचल की 4 और खिलाड़ियों की ऑक्शन बाकी

नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL ) का ऑक्शन शुरू हो गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नीलामी का आयोजन हो रहा है। डब्ल्यूपीएल 2023 में कुल 5 टीमें (मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स) हिस्‍सा ले रही हैं।

हिमाचल: 14 को पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित, मौसम पर क्या रहेगा असर-जानिए

इस दौरान हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डेढ़ करोड़ रुपए में खरीदा है। अभी विमेंस IPL के लिए हिमाचल की 4 खिलाड़ियों की बोली लगना बाकी है। इनमें हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल शामिल हैं।

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

महिला प्रीमियर लीग के लिए पूरे प्रदेश से टोटल 22 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें पांच खिलाड़ी हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, रेणुका ठाकुर, वसुवी फिस्टा और चित्रा जमवाल को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला IPL की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

 

246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी

इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है। बता दें कि शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ने रेलवे से रजिस्ट्रेशन किया। HPCA से हरलीन दयोल ने 40 लाख रुपए के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन किया। हरलीन अभी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में रजिस्ट्रेशन किया और वह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों में रोहड़ू की वसुवी फिस्टा, चित्रा सिंह जमवाल और सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज से रजिस्ट्रेशन करवाया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें