Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

WPL 2023: हिमाचल की इन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बरसात, रेणुका ठाकुर रहीं सबसे महंगी

ewn24news choice of himachal 14 Feb,2023 9:16 pm

    ऑक्शन में चित्रा जम्वाल, सुष्मिता और वसुवी फिस्टा  के हाथ लगी निराशा

    शिमला। भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस कड़ी में महिला प्रीमियर लीग का आयोजन करने का फैसला लिया है। महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जिसमें हिमाचल की महिला क्रिकेटर्स पर जमकर धनवर्षा हुई है। ऑक्शन में शिमला के रोहड़ू की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा है।
    नूरपुर अस्पताल में वर्षों से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाएं परेशान

    रेणुका का बेस प्राइज 50 लाख रुपये था, लेकिन उन्हें बेस प्राइज से तीन गुना अधिक कीमत मिली। इसके अलावा, शिमला के सुन्नी की विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा के लिए 60 लाख रुपये की बोली लगी। वहीं, शिमला के ठियोग की तनुजा कंवर को 50 लाख रुपये में खरीदा गया। दोनों ही खिलाड़ियों को गुजरात की टीम ने खरीदा है। इनका बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये था।

    हिमाचल के लिए खेलने वाली पंजाब की ऑलराउंडर हरलीन देओल को भी गुजरात ने 40 लाख रुपये में खरीदा। हरलीन को बेस प्राइज ही मिला है। उधर, हिमाचल की खिलाड़ी चित्रा जम्वाल, सुष्मिता और वसुवी फिस्टा को ऑक्शन में निराशा लगी। फिलहाल, उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
    चैत्र मास मेले, बाबा बालक नाथ मंदिर में क्या रहेंगी व्यवस्थाएं-पढ़ें खबर

    ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत थी दांव पर...

    बता दें कि इस ऑक्शन में 448 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।

    ऑक्शन में 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा।
    मिशन डिनोटिफाई के खिलाफ हिमाचल भाजपा का बड़ा फैसला, कार्यसमिति में हुआ तय


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather