Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला में शिक्षा विभाग के पूर्व सुपरिटेंडेंट अरविंद राज्टा के घर ED की रेड

खंगाले संपत्ति से संबंधित दस्तावेज

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के ढली में ED की रेड पड़ी है। रेड छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार शिक्षा विभाग के पूर्व सुपरिटेंडेंट अरविंद राज्टा के निजी आवास हिमगिरी ढली  पर पड़ी है। बता दें कि वर्ष 2016-17 में सीबीआई ने अरविंद राज्टा को छात्रवृत्ति घोटाले में गिरफ्तार किया था।

आज मंगलवार 29 अगस्त को ED ने सुबह करीब सात बजे उनके निजी आवास पर रेड मारी। 7 सदस्य टीम ने उसके निजी आवास  शिमला में छापा मारा है। उनके साथ केंद्रीय पुलिस रिजर्व के दो वर्दी धारी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। टीम ने संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला है।