बैंक के काम से कांगड़ा जा रहे थे विवेक महाजन
कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत नटेहड़ में सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार नटेहड़ में शुक्रवार दोपहर दो स्कूटियों की टक्कर हो गई। हादसे में एक स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई जिसके चलते उनको इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले जाया है। उनकी यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक महाजन निवासी जयंती विहार के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर
जानकारी के अनुसार विवेक महाजन जमानाबाद से कांगड़ा की तरफ आ रहे थे और दूसरा स्कूटी सवार कांगड़ा से जमानाबाद की तरफ जा रहा था। नटेहड़ में दोनों स्कूटियों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विवेक महाजन सड़क पर जा गिरे और उनको गहरी चोट लगी। आनन फानन में लोग तुरंत उनको निजी अस्पताल ले गए जहां से उनको टांडा अस्पताल रेफर किया गया।
शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार
यहां पर उपचार के दौरान विवेक महाजन ने दम तोड़ दिया। विवेक महाजन केसीसी बैंक शाखा जमानाबाद में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और बैंक के काम से ही कांगड़ा जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। विवेक महाजन की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ
बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी
चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान
ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट
कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन